IND vs SA: गेंद डालते ही आया दनदनाता हुआ शॉट, बुमराह ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें वीडियो
India vs South Africa Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खर देखने को मिला। बुमराह ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया और कुल 6 विकेट अपने नाम किये। इस दौरान उनका एक हैरान करने वाला कैच देखने को मिला।
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मार्को यानसेन को बुमराह ने अपनी ही गेंद पर चलता किया। बल्लेबाज ने सोचा भी नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है। बुमराह ने फुल लेंथ गेंद मार्को यानसेन को डाली और बल्लेबाज ने इसके ऊपर एक तगड़ा प्रहार कर दिया।

गेंद हवा में थी और सीधा तेजी से बुमराह की तरफ आई। बुमराह ने बिना कोई देरी किये इस तेज कैच को पकड़ लिया और गेंद को हवा में उछाल दिया। इस तरह उन्होंने गेंद फेंकने के तुरंत बाद तेजी से आये इस कैच को लेकर हर किसी को हैरान कर दिया। बल्लेबाज को भी कुछ समझ नहीं आया।
केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीकी टीम को समेटने में बुमराह का अहम योगदान रहा। उन्होंने 61 रन देकर कुल 6 विकेट अपने नाम किये। बुमराह के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए। एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते चले गए।
दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीकी टीम 176 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई और 78 रनों की बढ़त हासिल करने में सफल रही। भारतीय टीम को 79 रनों का लक्ष्य मिला। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज आउट होते चले लेकिन मार्करम ने अकेले क्रीज के ऊपर खड़े होकर टीम को बचाने का काम किया और लगातार रन बनाये। मार्करम ने 99 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया। इस तरह उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी टीम को जल्दी आउट होने से बचाया। वह 106 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।
भारत के लिए बुमराह के अलावा मुकेश कुमार को भी 2 विकेट हासिल हुए उनके अलावा मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को भी 1-1 विकेट हासिल हुआ। मार्करम का विकेट मोहम्मद सिराज को मिला।












Click it and Unblock the Notifications