ODI सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव, शिखर समेत दक्षिण अफ्रीका पहुंचे ये भारतीय खिलाड़ी
नई दिल्लीः भारत की दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज 19 जनवरी से शुरू होने जा रही है जिसके लिए सफेद गेंद स्पेशलिस्ट खिलाड़ी अफ्रीकी देश में पहुंचने शुरू हो गए हैं। यह तीन मैचों की सीरीज होगी जिसमें भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल कमान संभालेंगे।

इसके अलावा जिन खिलाड़ियों पर नजरें होंगी उनमें बेहद अनुभवी शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार होंगे। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव और युवा सनसनी वेंकटेश अय्यर व रुतुराज गायकवाड़ पर भी खास निगाहें होंगी। ये खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके हैं। इनके साथ युजवेंद्र चहल भी पहुंचे हैं।
ऋषभ पंत के अलावा टीम के दूसरे विकेटकीपर ईशान किशन होंगे जबकि विराट कोहली एक नियमित खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे।
दक्षिण अफ्रीका वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: केएल राहुल (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जयंत यादव, नवदीप सैनी।
भारतीय टीम पिछली बार 2018 में प्रोटियाज के खिलाफ उनकी धरती पर वनडे सीरीज जीतने में कामयाब रही थी लेकिन उससे पहले टेस्ट सीरीज हार गई थी। इस बार भी भारतीय टीम टेस्ट सीरीज जीतने के बेहद आसान मौके को बुरी तरह गंवाती हुई दिखाई दी रही है क्योंकि बल्लेबाजों ने सबसे घटिया दर्जे की बैटिंग का नजारा पेश किया है।
भारत ने सेंचुरियन टेस्ट मैच जीतकर काफी उम्मीदें जिताई थी लेकिन फिर जोहांसबर्ग में जीती हुई बाजी तब हार गए जब मैच की चौथी पारी में भारत के भरोसेमंद गेंदबाज फेल हो गए। अब केपटाउन में कोहली के लौटने के साथ ही टीम की रंगत भी लौटती दिखने लगी थी कि बल्लेबाजों ने फिर निराश किया और पहली पारी में भारत केवल 223 रन बना पाया। लेकिन इस बार गेंदबाज चले और उन्होंने अफ्रीका को 210 रनों पर समेट दिया।
हालांकि हद तब हो गई जब भारतीय टीम के सितारे बल्लेबाज फिर से नाकाम हो गए और ऋषभ पंत के सहारे भारत किसी तरह 200 रनों का स्कोर करने की कोशिश कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications