IND vs SA: अच्छी बैटिंग के बाद लड़खड़ाई भारतीय पारी, पहली पारी में हासिल की बढ़त
IND vs SA: केपटाउन टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शिकंजा करने की तैयारी कर दी है। अफ्रीकी टीम को 55 पर आउट करने के बाद टीम इंडिया ने बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम ने दूसरे सेशन में दोनों ओपनरों सहित 4 विकेट गंवाए लेकिन स्कोर 111 तक पहुंचा दिया, कोहली 20 और राहुल 0 पर खेल रहे थे। टीम इंडिया के पास 56 रनों की बढ़त है।
पहली पारी के बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आई भारतीय टीम की शुरुआत भी खराब ही रही। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस बार भी कमाल नहीं दिखा पाए। वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इस समय कुल स्कोर 17 रन था।

यहाँ से टीम इंडिया के कप्तान ने मोर्चा संभाला और कुछ आकर्षक चौके जमाए। रोहित शर्मा ने गिल के साथ मिलकर स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी हुई। कुल स्कोर 72 रहा, इस समय एक और विकेट गिरा और यह बड़ा नाम था।
अच्छी लय में नज़र आ रहे रोहित शर्मा इस बार चलते बने, उनको बर्गर ने अपना शिकार बनाया। हालांकि भारतीय टीम बढ़त के रन बना रही है। दक्षिण अफ्रीका के 55 रनों का आंकड़ा पार हो गया। रोहित शर्मा ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों से 39 रनों की पारी खेली।
गिल एक जगह बने रहे और उनका साथ देने के लिए कोहली मैदान पर आए। कोहली ने भी आते ही रंग जमाया और कुछ धाकड़ चौके जमाए। दोनों मिलकर स्कोर 100 के पार लेकर चले गए। इस बीच गिल भी 36 के स्कोर पर बर्गर का शिकार बन गए। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए यह खतरे की घंटी है क्योंकि टीम इंडिया के पास बड़ी लीड लेने का भरपूर मौका है। अय्यर ने एक बार फिर से निराश किया, वह खाता खोले बगैर ही बर्गर का शिकार बन गए। यह एक बड़ा झटका था।












Click it and Unblock the Notifications