IND vs SA: क्या भारत-साउथ अफ्रीका मैच में भी बारिश बनेगी विलेन? कैसा होगा अहमदाबाद के मौसम का हाल
IND vs SA Weather: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड का सबसे बड़ा मुकाबला कल रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल मौसम को लेकर था, जिस पर अब स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है।
मौसम के बारे में इसलिए भी जानना जरूरी है क्योंकि कोलंबों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। अब भारत और साउथ अफ्रीका मैच के वेदर को लेकर फैंस में उत्सुकता है।

IND vs SA: कैसा रहेगा मौसम
मैच के दौरान खिलाड़ियों को अहमदाबाद की हल्की गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हालांकि, शाम को मैच शुरू होने के समय तापमान में गिरावट आएगी और यह 26 से 28 डिग्री के आसपास रहेगा। हवा 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिससे उमस का स्तर कम यानी 29 प्रतिशत तक बना रहेगा। अच्छी खबर यह है कि इस मैच में बारिश नहीं होगी और पूरा मुकाबला होगा।
ओस की रहेगी अहम भूमिका?
बारिश का खतरा न होने के कारण अब सारा ध्यान ओस पर टिक गया है। अहमदाबाद में फरवरी के अंत में रात के समय हल्की ओस गिरने की संभावना रहती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है, क्योंकि दूसरी पारी में गीली गेंद से गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
भारतीय टीम में कौन होगा ओपनर (IND vs SA)
अभिषेक शर्मा लगातार तीन बार फ्लॉप हुए हैं, ऐसे में अब बहस यह है कि ओपन कौन करेगा। इस पर सूर्यकुमार यादव ने स्थिति साफ़ करते हुए पहले ही बता दिया है कि अभिषेक शर्मा ही इस मैच में खेलने वाले हैं। इसका मतलब है कि संजू सैमसन को जगह नहीं मिल पाएगी और अभिषेक शर्मा को इस अहम मैच में बैक किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications