IND vs SA: 19 साल की गोंगडी त्रिशा ने फाइनल में रचा इतिहास, बनाया गजब का रिकॉर्ड
IND vs SA Gongadi Trisha: 2 फरवरी यानी रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। अंडर-19 टी-20 विश्व कप 2025 का खिताब जीतकर भारतीय महिला खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। गोंगडी त्रिशा ने फाइनल मुकाबले में नाबाद 44 रन बनाकर एक गजब का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस जीत में उनका योगदान अहम रहा।
भारत ने आसानी से जीता मैच (IND vs SA Gongadi Trisha)
फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका द्वारा बनाए गए 82 रन काफी कम थे और भारतीय टीम ने आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने तक इस टूर्नामेंट में अपने शुरुआती 5 मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल में भी टीम का दमदार प्रदर्शन जारी रहा और टीम ने खिताब को अपने कब्जे में कर लिया।

गोंगडी त्रिशा ने रचा इतिहास
फाइनल में नाबाद 44 रन बनाने के साथ ही गोंगडी त्रिशा ने इतिहास रच दिया। गोंगाडी इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए बल्ले से सबसे बड़ी मैच विनर खिलाड़ी साबित हुईं जिसमें वह 300 से अधिक रन बनाने में कामयाब रही। वह ऐसा करने वाली अंडर 19 वर्ल्ड कप में पहली भारतीय बल्लेबाज बनी हैं। जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार गोंगडी त्रिशा ट्रेंड कर रही हैं।
गोंगाडी ने तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड
आईसीसी महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड गोंगाडी त्रिशा के नाम पर दर्ज हो गया है। उन्हें भारत का फ्यूचर माना जाना जा रहा है। गोंगाडी का प्रदर्शन शानदार रहा, उन्होंने 7 मैचों में 77.25 के औसत से 309 रन बनाकर श्वेता सहरावत का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले श्वेता ने 99 के औसत से 297 रन बनाए थे, लेकिन गोंगाडी ने इसे पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
इसके अलावा वैष्णवी शर्मा ने जिस तरह से अपने प्रदर्शन से भारत का नाम रोशन किया है, वो काबिले तारीफ है। 6 मैचों में इस बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज ने 17 विकेट लेने में सफलता हासिल की।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications