IND vs SA, Final: भारत ने लगातार दूसरी बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप, साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से दी करारी शिक्सत
SA Women U19 vs IND Women U19, Final: आईसीसी महिला अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर जीत लिया है। अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है।
भारतीय टीम ने ओपनर गोंगडी त्रिशा की 44 रनों की पारी की बदौलत कुआलालंपुर में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया। लक्ष्य सिर्फ 83 रनों का होने के कारण भारत को ज्यादा कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।

टीम इंडिया ने सिर्फ एक विकेट खोकर सिर्फ 11.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। इससे पहले पूरी गेंदबाजी यूनिट के योगदान से भारत ने क्षिण अफ्रीका को 20 ओवरों में 82 रनों पर समेट दिया।
भारत ने लगातार दूसरी बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप
भारत महिला अंडर 19 टीम इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है। उन्होंने साल 2023 में इंग्लैंड को फाइनल हराकर खिताब अपने नाम किया था, और अब लगातार दूसरी बार भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है।
दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर-19 (प्लेइंग इलेवन): जेम्मा बोथा, सिमोन लौरेंस, दियारा रामलाकन, फे काउलिंग, कायला रेनेके (कप्तान), कराबो मेसो (विकेट कीपर), मिके वैन वूर्स्ट, सेशनी नायडू, एशले वैन विक, मोनालिसा लेगोडी, नथाबिसेंग निनी।
भारत महिला अंडर 19 (प्लेइंग इलेवन): जी कमलिनी (विकेट कीपर), गोंगाडी त्रिशा, सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशीता वी जे, शबनम एमडी शकील, परुनिका सिसोदिया, वैष्णवी शर्मा।
दक्षिण अफ्रीका टीम: जेम्मा बोथा, सिमोन लौरेंस, फे काउलिंग, कायला रेनेके (कप्तान), कराबो मेसो (विकेट कीपर), मिके वान वूर्स्ट, सेशनी नायडू, लुयांडा नुज़ा, एश्ले वान विक, मोनालिसा लेगोडी, नथाबिसेंग निनी, दियारा रामलाकन, डिएड्रे वैन रेंसबर्ग, चैनल वेंटर, जे लेह फिलेंडर।
भारतीय टीम: जी कमलिनी (विकेट कीपर), गोंगाडी त्रिशा, सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशीता वी जे, शबनम एमडी शकील, परुणिका सिसोदिया, वैष्णवी शर्मा, भाविका अहिरे, द्रिथी केसरी, अनंदिता किशोर, सोनम यादव।












Click it and Unblock the Notifications