IND vs SA: 148 साल में पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा, साउथ अफ्रीका के भारत के खिलाफ रचा गजब का इतिहास

IND vs SA, 148 Year History: गुवाहाटी में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बल्लेबाजी में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। यह रिकॉर्ड कप्तान तेम्बा बावुमा के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद बना। आइए एक नजर डालते हैं इस खास रिकॉर्ड पर।

मैच में बना ये खास रिकॉर्ड (IND vs SA, 148 Year History)

रिकॉर्ड यह है कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी टीम के शुरुआती चार बल्लेबाजों ने 35 से अधिक रन बनाए, लेकिन उनमें से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक (50 रन) तक नहीं पहुंच पाया। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने का मौका गंवा दिया, जिससे यह रिकॉर्ड बन गया। एडन मार्करम 38 के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

IND vs SA 1

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

रयान रिकेल्टन 35 रन बनाकर कुलदीप यादव के शिकार बने। कप्तान तेम्बा बावुमा 41 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह के शिकार बने। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स 49 रन बनाने के बाद कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए। भारतीय गेंदबाजों ने लंच के बाद शानदार वापसी की और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को जमने नहीं दिया। जसप्रीत बुमराह ने एडन मार्करम (38) और कप्तान बावुमा (41) को आउट करके भारत को दो बड़े विकेट दिलाए।

भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को 49 के स्कोर पर आउट करने का श्रेय कुलदीप यादव को गया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 81.5 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए थे। भारत की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट लिए। वहीं, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली।

बता दें कि यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मैच है। दक्षिण अफ्रीका पहले ही ईडन गार्डन्स में कम स्कोर वाले पहले टेस्ट को 30 रनों से जीतकर 1-0 की बढ़त बना चुका है। अगर तेम्बा बावुमा की टीम इस मैच को भी जीत लेती है, तो वे 25 वर्षों में भारतीय धरती पर अपनी पहली ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ जीत दर्ज करेंगे। मैच के दूसरे दिन खब लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 307 रन बना लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+