IND vs SA: मार्करम को शर्मनाक हार का नहीं है कोई गम, जानें मैच के बाद क्या मज़ाक बनाया
IND vs SA: भारत के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ़्रीकी टीम को घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया ने 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में बढ़त बना ली।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था और भारतीय टीम के गेंदबाजों ने उनकी बैटिंग यूनिट को उखाड़ दिया। मुकाबले में शर्मनाक हार के बाद मार्करम ने एक अहम प्रतिक्रिया दी है।

पिच और टॉस को लेकर किये गए सवाल पर मार्करम हँसने लगे। उनको पूछा गया कि क्या एक बार फिर से आप टॉस जीतकर इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे। इसके बाद मार्करम जवाब देने से पहले हँसने लगे। हालांकि बाद में उनका जवाब भी आया।
उन्होंने कहा कि शायद अब टॉस जीतने पर हम पहले बल्लेबाजी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि टॉस जीतकर हम पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर लगाना चाहते थे। जिस तरह की गेंदबाजी भारत के गेंदबाजों ने की, उसका क्रेडिट उनको जाना चाहिए। हम साझेदारियां बनाने में नाकाम रहे। नियमित रूप से विकेट गंवाते चले गए। हम वास्तव में एक अच्छा स्कोर बनाना चाहते थे। शुरू से ही हम इस मुकाबले में पीछे रह गए थे।
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम 116 रनों के मामूली स्कोर पर ऑल आउट हो गई। किसी ने इस तरह के प्रदर्शन की कल्पना नहीं की थी। भारतीय टीम के लिए अर्शदीप सिंह ने धांसू गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा आवेश खान ने भी 4 विकेट झटके। पहला ही मैच खेल रहे साई सुदर्शन ने नाबाद अर्धशतक जड़कर टीम इंडिया को जीत दिला दी। भारतीय टीम के पास अब सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। टीम इंडिया को अब अंतिम दो में से एक मुकाबला जीतना है।












Click it and Unblock the Notifications