IND vs SA : तीन साल बाद कार्तिक दिखे प्लेइंग XI में, जानिए आखिरी मैच में कितने रन बनाए थे

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के लिए वरदान साबित हुआ है। वो इसलिए, क्योंकि उन्हें सीजन में विस्फोटक खेल दिखाने के बदले साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में चुना गया। भारतीय टीम जब पहला मैच खेलने उतरी तो कार्तिक को प्लेइंग इलेवन में भी माैका मिल गया। इस तरह कार्तिक को तीन साल बाद भारत की प्लेइंग इलेवन में दिखे।

karthik

जानिए आखिरी मैच में कितने रन बनाए थे
आखिरी बार कार्तिक 9 जुलाई 2019 भारत की नीली जर्सी में नजर आए थे। तब उन्होंने आईसीसी वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेला था। यह सेमीफाइनल मुकाबला था जिसमें भारत को हार मिली थी और कार्तिक ने इस अहम मैच में 25 गेंदों में महज 6 रनों की खराब पारी खेली थी। इसके बाद कार्तिक को टीम में जगह नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने स्थानीय क्रिकेट में तमिलनाडु टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कड़ी मेहनत की और आईपीएल 2022 में गरजे।

यह भी पढ़ें- हरभजन सिंह बोले- हार्दिक के पास है वो दो खूबियां जिससे वो बन सकते हैं अगले भारतीय कप्तान

आईपीएल 2022 में उन्होंने आरसीबी के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई और 3 साल बाद टीम ने जगह वापस पा ली। जब कार्तिक को भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लैंड में कमेंट करते देखा गया था तो कहा जा था कि उनका क्रिकेट करियर खत्म हो गया हालांकि आज उनकी वापसी सभी के लिए शॉकिंग रही। दिनेश कार्तिक ने इस साल आईपीएल में 16 मैचों में 55 की औसत और 183.33 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं। वह 16 पारियों में 10 बार नाबाद रहे और अर्धशतक लगाया। उनका नाबाद 66 रन उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन -

भारत- ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान

साउथ अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रस्सी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+