IND vs SA: 6 साल पहले विशाखापत्तनम में भारत को मिली थी जीत, अब सीरीज दांव पर? क्या होगा करिश्मा

IND vs SA, Vishakapatnam Records: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर खड़ी है। 1-1 से बराबरी पर खड़ी यह सीरीज़ का डिसाइडर मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजर यह मैच जीतकर घरेलू ज़मीन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने दमदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने की होगी।

विशाखापत्तनम में ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड (IND vs SA, Vishakapatnam Records)

दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका की टीम 10 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में वनडे सीरीज जीतने के लिए पूरा ज़ोर लगाएगी। यह मैदान भारतीय टीम के लिए हमेशा से एक मजबूत किला रहा है। विशाखापत्तनम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है। भारत ने इस मैदान पर अब तक कुल 10 वनडे मैच खेले हैं और जिसमें से टीम को सात मैचों में जीत हासिल हुई है। जबकि 2 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

IND vs SA 1

6 साल पहले भारत को मिली थी आखिरी जीत

इस मैदान पर भारत की जीत प्रतिशत 70% से अधिक है, जो फैंस के लिए एक बड़ी उम्मीद है। हालांकि, टीम इंडिया को इस मैदान पर आखिरी जीत 2019 में मिली थी। 2023 में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार ने थोड़ी चिंता जरूर बढ़ाई है, लेकिन 6 साल बाद भारतीय टीम एक बार फिर इस मैदान पर जीत का जादू दोहराना चाहेगी। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैदान पूरी तरह से अनजाना है। प्रोटियाज टीम ने विशाखापत्तनम में अब तक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है।

दक्षिण अफ्रीका पहली बार यहां खेलेगी मैच

दक्षिण अफ्रीका को सीरीज़ जीतने के लिए विशाखापत्तनम के इतिहास को पूरी तरह से बदलना होगा। उन्हें इस मैदान पर जीत का खाता खोलना होगा। यह उनके लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। दोनों टीमों ने डिसाइडर के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भारत के पास रोहित, कोहली, राहुल और कुलदीप जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के पास मार्करम, डी कॉक और तेम्बा बावुमा जैसे मैच विनर मौजूद हैं। यह मुकाबला यकीनन बेहद रोमांचक होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+