IND vs SA: लगातार 5वां टॉस हारे पंत, जानिए कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

बेंगलुरु, 19 जून: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच मैचों की सीरीज का निर्णायक मुकाबला हो रहा है जहां पर साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह लगातार पांचवी बार है जब ऋषभ पंत ने टॉस हारा है।

IND vs SA, 5th T20I: South Africa opt to ball, here is both playing eleven

अभी यह सीरीज 2-2 के रोमांचक मोड़ पर है जहां शुरुआती दो टी20 मैच दक्षिण अफ्रीका जीता था और बाद के दो मैचों में भारतीय टीमों ने शानदार वापसी की। भारत के लिए इस सीरीज में अभी तक ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया है। युजवेंद्र चहल ने भी पिछले दो मैचों में शानदार वापसी की है लेकिन ऋषभ पंत की फॉर्म काफी खराब चल रही है।

खास बात यह रही कि टेंबा बावुमा की जगह पर इस मुकाबले में केशव महाराज कप्तानी कर रहे हैं। इस टीम ने बहुत बदलाव किए हैं जहां पर ट्रिस्टन स्टब, रेजा हेंडरिक्स और कैगिसो रबाडा की वापसी हुई है जबकि टेंबा बावुमा, मार्को येन्सन और तबरेज शम्सी बाहर हुए हैं। वहीं भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। यानी उमरान मलिक जैसी प्रतिभा को पांच मैचों में एक भी मुकाबला देने के लायक नहीं समझा गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

Recommended Video

    IND Vs SA: अंतिम मैच में बारिश बिगाड़ सकती है खेल का मजा, कैसा होगा मौसम ? वनइंडिया हिंदी *Cricket

    दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), रीजा हेंड्रिक्स, रस्सी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज (सी), लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे

    भारत (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w/c), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+