Hardik Pandya ने स्टैंड्स में बैठी माहीका शर्मा को भेजा फ्लाइंग किस! फिर कोच गंभीर ने किया कुछ ऐसा फैंस हैरान
IND Vs SA 5th T20 Hardik Pandya: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार की शाम पूरी तरह से हार्दिक पंड्या के नाम रही। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में हार्दिक ने अपनी बल्लेबाजी से आग उगलने का काम किया। उन्होंने अपने विस्फोटक अंदाज से घरेलू दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हार्दिक पंड्या की इस दमदार पारी की बदौलत भारत ने पांचवां टी20 मुकाबला 30 रन से जीत लिया।
पंड्या ने जड़ा तेज अर्धशतक (IND Vs SA 5th T20 Hardik Pandya)
सीरीज के पांचवें टी20 मैच में जब हार्दिक क्रीज पर उतरे तो स्टेडियम 'हार्दिक-हार्दिक' के नारों से गूंज उठा। उन्होंने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ दिया। हार्दिक पंड्या उस समय बल्लेबाजी करने आए जब 13वें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव का विकेट गिरा था। पंड्या ने आते ही पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए।

सेलिब्रेशन ने पारी को बनाया खास
पंड्या की बल्लेबाजी का आलम यह था कि पहली 7 गेंदों में ही उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जड़ दिए थे। अपनी इस तूफानी पारी के दौरान उन्होंने कुल 4 चौके और 5 छक्के लगाए। उनकी इस आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत भारत एक विशाल स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। तेज तर्रार अर्धशतक के बाद उनके सेलिब्रेशन ने हार्दिक की इस पारी को और भी खास बना दिया।
अर्धशतक पूरा कर माहिका को भेजा फ्लाइंग किस
जैसे ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने स्टैंड्स की ओर इशारा करते हुए 'ब्लोइंग किसेस' दीं। दरअसल, स्टैंड्स में उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा मौजूद थीं, जो हार्दिक की हर बाउंड्री पर उनका उत्साह बढ़ा रही थीं। हार्दिक ने अपनी इस ऐतिहासिक और धुआंधार पारी को खास तौर पर माहिका को समर्पित किया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कोच गौतम गंभीर भी हुए खुश
हार्दिक पंड्या की पारी से कोच गौतम गंभीर भी बेहद खुश नजर आये। जब हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड को फ्लाइंग किस दे रहे थे उस समय कोच ताली बजाकर उनकी पारी की सराहना कर रहे थे। हार्दिक पंड्या अब टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ युवराज सिंह (12 गेंद) हैं। मैच के बाद हार्दिक ने कहा कि उन्हें इस रिकॉर्ड की जानकारी नहीं थी, लेकिन वह खुश हैं कि उनकी पारी टीम के काम आई।












Click it and Unblock the Notifications