Rohit Sharma ने रचा इतिहास! सचिन-कोहली के खास क्लब में मारी एंट्री, 2027 वर्ल्ड कप खेलना हुआ पक्का?
IND vs SA 3rd ODI Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम ने विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम किया। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए 20,000 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे किए। 271 रनों का पीछा करते हुए जैसे ही उन्होंने 27 रन का आंकड़ा छुआ, वह सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाले केवल चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए।
खास क्लब में रोहित की एंट्री (IND vs SA 3rd ODI Rohit Sharma)
एक दशक से अधिक समय से भारतीय बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ रहे रोहित ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अपना नाम महानतम खिलाड़ियों में स्थापित किया है। यह उपलब्धि उनके धांसू करियर को बयां करने का काम करती है। 538 पारियों में 42.40 के औसत से 20,000 रन बनाना और इस दौरान 50 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाना रोहित शर्मा के लिए यादगार रहा।

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक
वहीं, दूसरी ओर युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने उसी मैच में अपने पहले वनडे शतक के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार दस्तक दी। वनडे सीरीज के पहले और दूसरे मैच में नाकाम रहे जायसवाल ने निर्णायक मैच में अपनी दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए यह खास मुकाम हासिल किया। शुरुआत में नई गेंद के खिलाफ जमने के बाद, उन्होंने धीरे-धीरे अपने शॉट्स का रेंज खोला।
कोहली ने जड़ा अर्धशतक
कवर्स के माध्यम से ड्राइव करना और स्पिनरों के खिलाफ अपने ट्रेडमार्क लॉफ्टेड शॉक्स लगाना। उनकी हर बाउंड्री पर फैंस की भीड़ झूम उठी। जब उन्होंने अपना शतक पूरा किया, तो विराट कोहली ने भी उनकी सराहना की। वहीं विराट कोहली ने 40 गेंदों में अपने वनडे करियर का 76वां अर्धशतक पूरा किया। टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारत ने वनडे सीरीज को जीतकर धमाकेदार वापसी की है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के फॉर्म को देखते हुए उनका वर्ल्ड कप 2027 खेलना लगभग पक्का माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications