IND vs SA: मियाँ भाई के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी ध्वस्त, बुमराह ने भी जॉइन की पार्टी

IND vs SA 2nd Test: केपटाउन टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने पहले सेशन में आते ही धमाका कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया और टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कहर ढाया।

मियाँ भाई के नाम से मशहूर मोहम्मद सिराज ने नई गेंद पर कहर ढाया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को जमकर परेशान करते हुए पवेलियन की राह दिखा डाली। सिराज ने अफ्रीकी ओपनर बल्लेबाज मार्करम को 2 रन के निजी स्कोर पर वापस भेजा।

india vs south africa

पिछले मैच में शतक जमाने वाले एल्गर करियर का अंतिम मुकाबला खेल रहे हैं। उनको भी सिराज ने 4 रन के निजी स्कोर पर आउट करते हुए अफ्रीका को बड़ा झटका दिया। इस क्लब में बुमराह ने भी एंट्री कर ली। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दिया। अगले ही पल सिराज ने टोनी डी जॉर्जी को आउट कर स्कोट 15/4 कर दिया। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बिलकुल लाचार नज़र आए।

बुमराह ने जिस गेंद पर स्टब्स को आउट किआ, वह एक रणनीति थी। कप्तान रोहित शर्मा खुद हेलमेट लगाकर शॉर्ट स्क्वेयर लेग की पोजीशन पर खड़े हुए थे। जैसे ही गेंद ने किनारा लिया, वह जगह पर मौजूद थे और कैच लेकर उनको वापस पवेलियन भेज दिया।

भारतीय टीम में इस मुकाबले के लिए दो बड़े बदलाव किये गए। पिछले मैच में खेलने वाले अश्विन की जगह जडेजा को लाया गया। बैटिंग के कारण जडेजा भारी पड़ते हैं। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर को भी टीम से बाहर रखा गया है। शार्दुल ठाकुर की जगह मुकेश कुमार को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। इस तरह ये दो बदलाव भारतीय टीम में हुए हैं। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। सीरीज बचाने के लिए हर हाल में जीतना ही होगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम अगर ड्रॉ भी कराती है, तो सीरीज जीत जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+