IND vs SA: पहले दिन 23 विकेट गिरने का बना नया रिकॉर्ड, 121 साल बाद बना ऐसा कीर्तिमान
IND vs SA: केपटाउन टेस्ट मैच के पहले ही दिन काफी कुछ देखने को मिला है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें एक ही दिन में ऑल आउट हो गईं। दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 62 रनों का स्कोर किया। मार्करम 36 और बेडिंघम 7 रन बनाकर क्रीज पर थे।
दिन का खेल जब शुरू हुआ तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। दक्षिण अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। सिराज और बुमराह की धार के आगे कोई नहीं टिका।

दक्षिण अफ्रीकी की टीम भारत के सामने महज 55 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया के लिए सिराज ने पंजा मारते हुए 6 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा बुमराह और मुकेश कुमार के खाते में भी 2-2 विकेट आए।
जवाबी पारी में खेलते हुए भारत ने जायसवाल का विकेट गंवाया, वह खाता नहीं खोल पाए। उनके बाद रोहित और गिल ने पारी आगे बधाई। रोहित शर्मा 39 और गिल 36 रन बनाकर आउट हुए। कोहली क्रीज पर टिके लेकिन एक छोर से विकेट पतन हो गया। 153/4 से टीम इंडिया ऑल आउट हो गई। कोहली 46 पर आउट हो गए। दोनों टीमों से एक भी फिफ्टी नहीं लगी। रबाडा, एनगिडी और बर्गर को 3-3 विकेट मिले, भारत को 98 की बढ़त मिली।
इसके बाद जवाब में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में सधी हुई शुरुआत की। पहले विकेट के लिए एल्गर और मार्करम ने 37 रन जोड़े। इस दौरान एल्गर 12 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद डी जॉर्जी भी 1 रन बनाकर चलते बने। दोनों को मुकेश कुमार ने चलता किया। बुमराह ने स्टब्स को आउट किया लेकिन कुछ देर बाद स्टम्प्स हो गया, अफ्रीका का स्कोर 62/3 था।
आज के दिन 23 विकेट गिरे, इससे पहले 25 विकेट 1902 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच में गिरे थे। उस हिसाब से देखा जाए तो आज एक नया कीर्तिमान बना है।
पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट गिरने वाले टेस्ट मैच
25- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न 1902
23- दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, केपटाउन 2024
22- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ओवल 1890
22- ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज, एडिलेड 1951
21- दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, गायबेरखा (पोर्ट एलिजाबेथ) 1896












Click it and Unblock the Notifications