IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला फ्री में कैसे देखें, आज कोलकाता में है मैच
IND vs SA Live Streaming: भारतीय टीम एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट के लिए मैदान पर उत गई है। टीम इंडिया हाल ही में सफेद गेंद सीरीज में खेलकर ऑस्ट्रेलिया से वापस आई है। अब टेस्ट चैम्पियनशिप के इस चक्र में भारतीय टीम की यह तीसरी सीरीज है। इससे पहले इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ टक्कर हो चुकी है। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में पहले बैटिंग चुनी है। वॉशिंगटन सुंदर को लाया गया है और साई सुदर्शन को बाहर कर दिया गया, जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव भी टीम इंडिया में हैं।
कोलकाता के ईडन गार्डंस में टीम इंडिया पहले मैच में जीत दर्ज करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम पर लीड हासिल करने का प्रयास जरूर करेगी। भारतीय टीम में शुभमन गिल, जायसवाल और केएल राहुल जैसे बल्लेबाज फॉर्म में हैं।

IND vs SA: लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण कहाँ देखें?
टीवी पर सीरीज के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। अगर आप फ्री में मैच देखना चाहते हैं, तो यह मुकाबला डीडी फ्री डिश (DD Sports) पर भी उपलब्ध हो सकता है।
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग (मोबाइल/वेबसाइट)
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। अगर आपके पास Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन है, तो आप बिना किसी रुकावट के मैच का आनंद ले सकते हैं।
ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट: किसे मिलेगी मदद?
कोलकाता का ईडन गार्डन्स हमेशा से ही बल्लेबाजों और स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल रहा है। यहाँ की पिच पारंपरिक रूप से पहले कुछ दिनों में बल्लेबाजों को काफी मदद करती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच स्पिनरों के लिए धीमी और मददगार होती जाएगी। भारतीय टीम अपने स्पिन आक्रमण (रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर) के दम पर यहाँ दक्षिण अफ्रीका को कड़ी चुनौती दे सकती है।
कैसा रहने वाला है मौसम का हाल?
अच्छी खबर यह है कि मैच के पांचों दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे दर्शकों को पूरे मैच का आनंद मिलेगा। मुकाबले के लिए हाउसफुल की उम्मीद की जा सकती है, मैच से कुछ दिन पहले ही टिकट बिक गए थे, यह ऐतिहासिक स्टेडियम एक बार फिर से दर्शकों से गूँज उठेगा।












Click it and Unblock the Notifications