IND vs SA: कोलकाता टेस्ट से पहले खुले पत्ते! ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

IND vs SA Test Playing XI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन दोनों तरफ से ही मजबूत उतारने का प्रयास रहेगा। पहला मैच जीतने पर टीम के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त भी रहती है। घरेलू सीरीज का फायदा निश्चित रूप से भारतीय टीम को मिलेगा।

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली है, वह सीरीज ड्रॉ समाप्त हुई है। ऐसे में अफ्रीकी टीम को स्पिन पिचों पर अभ्यास करने का अच्छा मौका मिला है। रेड बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया ने पिछली सीरीज में वेस्टइंडीज को घरेलू मैदानों पर हराया था।

ind vs sa

भारतीय टीम की प्लेइंग की बात करें, तो स्पिन में मामला फंस रहा है। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव में से कोई एक ही खेलेगा, यह साफ़ हुआ है। कप्तान शुभमन गिल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमेशा यही दुविधा होती है कि एक एक्स्ट्रा ऑल राउंडर लाया जाए, या प्रोपर स्पिनर लाया जाए।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी के बावजूद ध्रुव जुरेल को अंतिम ग्यारह में जगह मिल सकती है। जुरेल का हालिया घरेलू प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। वह कोलकाता टेस्ट में खेलते हुए अपने बल्ले से धमाका कर सकते हैं। तीसरे नम्बर पर खेलने के लिए साई सुदर्शन हो सकते हैं।

वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया जा सकता है क्योंकि वह अपने ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उससे भी खास बात यह भी है कि वह ऑफ़ स्पिनर हैं। अन्य कोई गेंदबाज ऑफ़ स्पिन नहीं करता है। सुंदर की गेंदों से अफ्रीका के लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाजों को परेशानी होगी। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का होना तय माना जा रहा है।

IND vs SA: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव/अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+