VIDEO: हार्दिक पंड्या का स्वैग छाया! कट्टक में बिना देखे जड़ा खतरनाक सिक्स, गेंदबाज के उड़े होश
IND Vs SA 1st T20 Video Viral: दो महीने से अधिक समय तक चोट के कारण मैदान से दूर रहने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने दमदार वापसी की है। मंगलवार को भारतीय टीम के लिए पंड्या ने एक अहम पारी खेली। कटक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में 32 वर्षीय हार्दिक को फॉर्म में आने में जरा भी देर नहीं लगी और उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से यह साबित कर दिया कि वह पूरी तरह से फिट और तैयार हैं।
हार्दिक पंड्या ने जड़े लगातार दो छक्के (IND Vs SA 1st T20 Video Viral)
जब भारत ने तिलक वर्मा का विकेट खो दिया था और टीम मुश्किल में थी। तब हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने आते ही केशव महाराज की बाएं हाथ की स्पिन का सामना किया और दो विशाल छक्के लगाए। इनमें से पहला छक्का 'नो लुक' शॉट था, जिसने उनकी बेहतरीन फॉर्म और आत्मविश्वास को बताया। इन दो छक्कों ने सिर्फ टीम के दबाव को कम नहीं किया, बल्कि रन रेट को भी ऊपर ले गए।

अलग ही लय में नजर आए हार्दिक पंड्या
जिस पिच पर भारतीय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। वहीं हार्दिक पंड्या बेहद सहज नजर आए। उन्होंने अपनी आक्रामकता जारी रखी और दक्षिण अफ्रीका के तेज तर्रार गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की तेज़ गेंदों पर भी खुलकर शॉट लगाए। कटक की परिस्थितियों में हार्दिक पंड्या सबसे बेहतरीन बल्लेबाज लगे।
हार्दिक ने अपनाया विराट का तरीका
हार्दिक की इस शानदार सफलता के पीछे उनकी तैयारी को माना जा रहा है। पहले टी-20 से पहले हार्दिक ने विराट कोहली की रणनीति अपनाई थी। विराट ने पिछले दिनों रांची में जल्दी पहुंचकर परिस्थितियों का जायजा लिया था, जिसका नतीजा उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज़' के रूप में मिला था। हार्दिक के लिए भी यह 'जल्दी तैयारी' की रणनीति शानदार साबित हुई।












Click it and Unblock the Notifications