IND vs PAK: बस 3 विकेट और फिर दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा Yuzi Chahal का नाम
स्पोर्ट्स डेस्क, 3 सितंबर: एशिया कप में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। रविवार को दोनों टीमों के बीच दुबई में सुपर-4 का हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। हफ्ते भर में भारत-पाक के बीच दूसरा मुकाबला देखने के लिए क्रिकेट फैंस खासे उत्साहित है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का बढ़िया मौका रहेगा।

चहल बनाएंगे दोहरा शतक?
दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ चहल अगर 3 विकेट लेने में सफल रहे, तो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लेंगे। चहल ने अभी तक 131 इंटरनेशनल मैचों में 25.67 की शानदार औसत के साथ कुल 197 विकेट हासिल किए हैं। सिर्फ 3 विकेट लेने के साथ ही वह भारत की ओर से सभी फॉर्मेट में मिलाकर विकेटों का दोहरा शतक पूरा कर लेंगे। ये विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले युजवेंद्र टीम इंडिया के 22वें खिलाड़ी होंगे।

लिस्ट में दिग्गजों का नाम शामिल
भारत की ओर से अभी तक कुल 21 खिलाड़ियों इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। लिस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व टेस्ट कप्तान अनिल कुंबले के नाम पर दर्ज है। कुंबले ने 401 मैचों में कुल 953 विकेट लिए। अन्य स्पिनरों में हरभजन सिंह के खाते में भी 365 मुकाबलों में 707 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। आर अश्विन (657), रवींद्र जडेजा (482), बिशन सिंह बेदी (273) के नाम भी इस लिस्ट में आते हैं। अब जल्द ही चहल का नाम भी इस लिस्ट में शुमार होने वाला है।

भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट
फटाफट क्रिकेट में युजवेंद्र चहल भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने 64 T20I मुकाबलों में 24.58 की औसत से कुल 79 विकेट लिए हैं। इस साल भी अनुभवी लेग स्पिनर ने कुल 14 T20I मैच खेले हैं और 21.47 की औसत के साथ कुल 15 विकेट चटकाए हैं। IPL-15 में भी वो पर्पल कैप जीतने में सफल रहे थे और उन्होंने 17 मुकाबलों में 19.52 की कमाल की औसत के साथ कुल 27 शिकार किए थे।

टूर्नामेंट में अभी तक का प्रदर्शन
हालांकि, मौजूदा टूर्नामेंट में चहल का प्रदर्शन मिला जुला देखने को मिला है। दो मैचों में वह एक भी विकेट नहीं ले सके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में उन्होंने बिना विकेट लिए 32 रन खर्च किए, जबकि हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 18 रन दिए थे। टूर्नामेंट के आने वाले मुकाबलों में चहल जरूर विकेटों का खाता खोलना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications