IND vs PAK: क्या टीम इंडिया आज मिलाएगी पाकिस्तानियों से हाथ? सूर्यकुमार यादव का आया जवाब
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए पिछले मैच में हाथ नहीं मिलाने को लेकर काफी बवाल देखने को मिला था। टॉस के समय टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद हंगामा देखने को मिला था और पीसीबी ने एक्शन लेने की मांग की थी। हालांकि उसमें कुछ नहीं हुआ।
आज सुपर 4 में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच उसी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। दर्शकों के मन में एक सवाल होगा कि क्या इस बार हाथ मिलाया जाएगा। पीसीबी ने इतना ड्रामा किया है, तो क्या भारत अब बैकफुट पर आ जाएगा?

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इसका जवाब दिया है, उन्होंने इशारों में ही काफी कुछ समझाने का प्रयास किया है। रिपोर्टर ने सूर्या से सवाल किया कि पिछले मैच में बैटिंग के अलावा भी भारत ने कुछ अन्य पहलुओं पर भी काम किया था। क्या इस बार भी भारत वही करने वाला है, जो पिछले मुकाबले में किया था?
सूर्यकुमार यादव का जवाब
टीम इंडिया के कप्तान ने स्थिति को भांपते हुए कहा कि आपका मतलब गेंद के साथ प्रदर्शन से है, बिलकुल गेंद और बल्ले दोनों से प्रदर्शन करना अच्छा है। एक भरे हुए स्टेडियम से फैन्स को आपको समर्थन मिलता है, तो काफी अच्छा लगता है। देश के लिए हम एक कदम आगे जाकर इस मुकाबले में अपना बेस्ट देना चाहते हैं।
इशारों में समझा दी अपनी बात
सूर्यकुमार यादव ने साफ़ तौर पर तो इस मामले पर कुछ बोलने से परहेज किया है लेकिन इशारों में काफी कुछ कहा है। एक कदम आगे जाकर देश के लिए बेस्ट देने की बात कहते हुए सूर्या ने कहीं न कहीं एक संदेश देने का प्रयास किया है कि इस बार भी वही होगा, जो पहले हुआ था।
गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी, जिसे मानने से आईसीसी ने मना कर दिया था। आईसीसी ने पीसीबी की एक भी बात नहीं सुनी। बाद में पीसीबी ने कहा कि रेफरी ने माफ़ी मांग ली है।












Click it and Unblock the Notifications