IND vs PAK: भारत-पाक मैच में क्यों नहीं दिखीं भारतीय प्लेयर्स की पत्नियां? कारण जान उड़ जाएंगे होश
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का मुकाबला एकतरफा रहा और टीम इंडिया ने छह विकेट के अंतर से पाक को पराजित कर दिया। भारतीय टीम की जीत के हीरो विराट कोहली रहे, उनके बल्ले से एक शानदार शतकीय पारी देखने को मिली।
चैम्पियंस ट्रॉफी में बीसीसीआई ने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर जाने वाले नियम में छूट प्रदान की थी। बोर्ड ने नियम में ढील देते हुए एक मैच में पत्नी और बच्चों को लेकर जाने की छूट दी थी। अब यह प्लेयर्स को तय करना था कि किस मुकाबले में वाइफ को लाना है।

इस बीच यह तय माना जा रहा था कि पत्नियों को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मैच के दौरान ही देखा जाएगा। इस मैच के लिए ही फैन्स में सबसे ज्यादा उत्साह था और भारत-पाक मैच हमेशा ही पहली पसंद होता है। हालांकि ऐसा नहीं देखने को मिला।
बीसीसीआई से छूट मिलने के बावजूद प्लेयर्स की पत्नियों को नहीं देखा गया। सूर्यकुमार यादव जरूर अपनी पत्नी के साथ आए थे लेकिन वह टीम में शामिल नहीं हैं। सूर्या और उनकी पत्नी खुद से ही मुकाबला देखने के ले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे थे। टीम इंडिया के प्लेयर्स में रोहित शर्मा की पत्नी रितिका वहां मौजूद थीं।
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनके साथ थीं लेकिन इस बार वह नही गईं। कोहली ने शतक जड़ने के बाद अनुष्का को वीडियो कॉल किया था। अन्य प्लेयर्स की बात करें, तो केएल राहुल की शादी अथिया शेट्टी से हुई है, वह भी नहीं दिखीं।
रविन्द्र जडेजा की पत्नी जामनगर से विधायक हैं और वह अपने काम में व्यस्त हैं। अक्षर पटेल की पत्नी भी मुकाबले के लिए नहीं पहुंची। कुल पांच में से चार प्लेयर्स की बीवियां नहीं आईं। अब अन्य प्लेयर्स की बात करें, तो हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी तो तलाक वाले मामले में आते हैं।
बाकी सभी प्लेयर्स की शादी ही नहीं हुई है, तो बीवियां स्टेडियम में दिखेंगी कैसे? शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा और कुलदीप यादव अविवाहित हैं, ऐसे में उनकी पत्नियों के आने का सवाल ही नहीं हैं। उनके अलावा बेंच पर बैठे ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप को देखा जाए, तो सिर्फ वरुण मैरिड हैं। इस तरह स्टैंड्स में सिर्फ रोहित की पत्नी रितिका के अलावा अन्य किसी प्लेयर की पत्नी दिखाई नहीं दी।
बुमराह आईसीसी अवॉर्ड लेने के लिए गए थे, वह टीम में शामिल नहीं हैं लेकिन उनकी पत्नी आईसीसी के लिए काम करती हैं, इस वजह से संजना गणेशन वहां मौजूद थीं।












Click it and Unblock the Notifications