IND vs PAK: कब और कहां होगा चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान मैच, बड़ा अपडेट आया सामने
IND vs PAK: आईसीसी हेड जय शाह ने पद संभालने के कुछ दिनों बाद ही एक बड़ा मुद्दा सुलझा लिया। चैम्पियंस ट्रॉफी के हाइब्रिड मॉडल को लेकर सहमति बन गई। भारत और पाकिस्तान के मैचों को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया। शेड्यूल आने पर कई चीजें पुख्ता हो जाएगी।
अब साल 2026 एक के आईसीसी इवेंट्स में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के देश में जाकर नहीं खेलेगी। भारतीय टीम अगले साल होने जा रही चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए पाकिस्तान में नहीं जाएगी। टूर्नामेंट के शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

IND vs PAK मैच को लेकर अपडेट
रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की तारीख 23 फरवरी हो सकती है। हालांकि आधिकारिक घोषणा को ही सही माना जाना चाहिए। अब तक कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार तो भारत-पाक मैच 23 फरवरी को हो सकता है।
IND vs PAK मैच कहाँ खेला जाएगा।
हाइब्रिड मॉडल के तहत इवेंट होने की वजह से भारत के मैचों का आयोजन बाहर किया जाएगा। ऐसे में यूएई में मैच हो सकता है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैचों का आयोजन किया जा सकता है।
भारत के ग्रुप में कौन सी टीमें हो सकती हैं
भारतीय टीम के ग्रुप में पाकिस्तान का होना तो लाजमी दिखाई दे रहा है। इन दोनों के बीच होने वाली स्पर्धा को फैन्स भी काफी पसंद करते हैं। उपमहाद्वीप से ही एक अन्य टीम बांग्लादेश भी साथ में हो सकती है। इन तीनों टीमों के अलावा न्यूजीलैंड की टीम भी ग्रुप में होने की रिपोर्ट्स हैं।
पिछली बार क्या हुआ था
पिछली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन साल 2017 में हुआ था। उस समय लीग चरण में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पराजित कर दिया था। इसके बाद फाइनल में भी दोनों टीमों का आमना-सामना देखने को मिला था। उस मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत दर्ज करते हुए ख़िताब अपने नाम कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications