IND vs PAK U19 Final: भारत-पाकिस्तन के बीच फाइनल मैच आज, लाइव देखने का ये है धांसू तरीका!
IND vs PAK U19 Final Live Streaming: एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में आज यानी 21 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान की युवा टीमें आमने-सामने होंगी। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है और अब उसकी नजरें खिताबी जीत के साथ टूर्नामेंट को समाप्त करने पर हैं। फैंस इस मुकाबले का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।
टीम इंडिया का अब तक का 'विजय रथ' (IND vs PAK U19 Final Live Streaming)
भारतीय अंडर-19 टीम ने इस टूर्नामेंट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह किसी भी विरोधी के लिए खौफ पैदा करने वाला है। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत यूएई को 234 रनों के विशाल अंतर से हराकर की थी। इसके बाद ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को ही 90 रनों से करारी शिकस्त दी। मलेशिया के खिलाफ तो भारतीय बल्लेबाजों ने कहर बरपाते हुए 315 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर भारत ने शान के साथ फाइनल का टिकट कटाया है।

कब और कहाँ देखें लाइव मुकाबला?
अगर आप इस रोमांचक फाइनल का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इस मुकाबले के लिए टॉस सुबह 10:00 बजे होगा और मैच की पहली गेंद 10:30 बजे फेंकी जाएगी। टीवी पर आप इस मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं मोबाइल पर मैच देखने के लिए सोनी लिव (Sony LIV) ऐप पर लॉगिन कर सकते हैं।
खिताब जीतना चाहेगा भारत
कप्तान आयुष म्हात्रे के नेतृत्व में भारतीय बल्लेबाजी बेहद संतुलित नजर आ रही है। वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। गेंदबाजी में टीम इंडिया की अनुशासित लाइन-लेंथ विरोधियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। दूसरी ओर, फरहान यूसुफ की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम इस हार का बदला लेने और खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। उनके पास अली रजा जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications