IND vs PAK: क्या भारत-पाकिस्तान मैच के लिए कोई रिजर्व डे है? बारिश होने पर किसे मिलेगा फायदा!

IND vs PAK T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले पर इंद्रदेव की नजर लग सकती है। कोलंबो में आज होने वाले इस 'ब्लॉकबस्टर' मैच के दौरान बारिश की प्रबल आशंका जताई गई है। ऐसे में करोड़ों क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि यदि खराब मौसम के कारण खेल बाधित होता है, तो आईसीसी (ICC) के नियम क्या कहते हैं और इसका पॉइंट्स टेबल पर क्या असर पड़ेगा।

क्या मैच के लिए है कोई रिजर्व डे? (IND vs PAK T20 World Cup)

टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, रिजर्व डे केवल सेमीफाइनल और फाइनल के लिए ही आवंटित किए जाते हैं। ग्रुप स्टेज और सुपर 8 के मैच निर्धारित दिन पर ही पूरे किए जाने चाहिए। यदि मौसम में बाधा आती है, तो अधिकारी आवश्यकतानुसार ओवर कम करके मैच पूरा करने का प्रयास करेंगे।

IND vs PAK 1

कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना जरूरी

आईसीसी के मौजूदा नियमों के मुताबिक, किसी भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का परिणाम घोषित करने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना अनिवार्य है। यदि बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू होता है, तो अंपायर्स खेल के समय को देखते हुए ओवरों की संख्या घटा सकते हैं। लेकिन, अगर खेल इतना भी संभव नहीं हो पाता कि दोनों टीमें 5-5 ओवर खेल सकें, तो मैच को 'नो रिजल्ट' घोषित कर दिया जाएगा।

बारिश होने से किसे होगा फायदा?

यदि मैच 'नो रिजल्ट' रहता है, तो दोनों टीमों (भारत और पाकिस्तान) के बीच 1-1 अंक बांट दिया जाएगा। शुरुआती दो मैच जीतकर भारत पहले ही मजबूत स्थिति में है। 1 अंक मिलने पर टीम इंडिया के 5 अंक हो जाएंगे, जो उसे सुपर-8 के बेहद करीब ले जाएगा। पाकिस्तान के लिए भी 1 अंक राहत भरा हो सकता है, लेकिन उनकी आगे की राह उनके अंतिम ग्रुप मैच और नेट रन रेट (NRR) पर टिकी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+