IND vs PAK वर्ल्ड कप मैच की टिकट मिल रहे हैं बेहद सस्ते? सिर्फ 439 रुपये में सच होगा सपना!
IND vs PAK T20 World Cup 2026: क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। साल 2026 टी-20 विश्व कप शुरू होने में सिर्फ दो महीने बचे हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गुरुवार यानी 11 दिसंबर से टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। टिकटों की कीमतें इतनी सस्ती रखी गई हैं कि भारत और श्रीलंका के क्रिकेट फैंस को जबरदस्त राहत मिली है।
सिर्फ 439 रुपये में मिलेगी टिकट (IND vs PAK T20 World Cup 2026)
इस मेगा इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला 'ब्लॉकबस्टर' मुकाबला है। यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह इकलौता लीग मैच होगा जो भारत अपनी जमीन से बाहर खेलेगा। इस हाई-वोल्टेज मैच के टिकटों की शुरुआती कीमत LKR 1500 रखी गई है, जो भारतीय रुपये में सिर्फ 439 रुपये के आसपास है।

बेहद सस्ते हैं वर्ल्ड कप मैचों के टिकट
आईसीसी इवेंट्स में दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच मैच के लिए यह अब तक की सबसे कम कीमत है। उम्मीद के मुताबिक, पहले चरण के टिकट तुरंत बिक गए और अब फैंस को अगले चरणों की बिक्री का इंतजार है। पूरे टूर्नामेंट के लिए टिकट की कीमतें बहुत किफायती रखी गई हैं, जिसे आईसीसी ने 'ऐतिहासिक रूप से कम' बताया है। जिन मैचों में भारतीय टीम नहीं खेल रही है, उनके टिकट की शुरुआती कीमत मात्र 100 रुपये है।
कहां होंगे मुकाबले
भारतीय टीम के मैचों के सबसे सस्ते टिकट की कीमत 500 रुपये से शुरू होती है। श्रीलंका लेग के सबसे सस्ते टिकट LKR 1000 (लगभग 293 रुपये) से शुरू हैं। यह बड़ा इवेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका के आठ स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। भारत के वेन्यू मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता है। जबकि श्रीलंका के वेन्यू कोलंबो का प्रेमदासा स्टेडियम, एसएससी ग्राउंड और पल्लेकेले स्टेडियम है।












Click it and Unblock the Notifications