IND vs PAK Head To Head: मैच से पहले क्यों थर-थर कांप रहा पाकिस्तान? 'सीक्रेट' कमजोरी ने खोली पड़ोसियों की पोल
T20 World Cup 2026, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही कदम दूर है। क्रिकेट जगत की इस सबसे बड़ी राइवलरी (Biggest Rivalry in Cricket) को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम (R. Premadasa Stadium) में होने वाले इस मैच से पहले पाकिस्तान ने काफी ड्रामेबाजी की, लेकिन अंततः वे मैदान में उतरने को मजबूर हो गए हैं। आइए जानतें हैं भारत-पाक हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND vs PAK Head to Head Records) में किस टीम का पलड़ा कितना भारी है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) के ग्रुप ए (Group A) का यह 27वां मैच 15 फरवरी को स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया फिलहाल तगड़ी फॉर्म में है और आंकड़ों की गवाही मानें तो पाकिस्तान के लिए जीत की राह कांटों भरी है।

IND vs PAK Head to Head: टी20 वर्ल्ड कप हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (2007-2026)
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं। टीम इंडिया ने पाकिस्तान की 'औकात' कई बार दिखाई है। दोनों टीम के बीच हुई भिड़ंत के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं:
- कुल मुकाबले: दोनों टीमें अब तक कुल 8 बार आमने-सामने आई हैं।
- भारत: टीम इंडिया ने इन 8 मैचों में से 6 बार शानदार जीत दर्ज की है।
- पाकिस्तान: पाकिस्तान को केवल 1 मैच में ही जीत नसीब हुई है।
- टाई मुकाबला: दोनों के बीच 1 मैच टाई रहा था, लेकिन उसमें भी टीम इंडिया ने 'बॉल-आउट' के जरिए जीत हासिल की थी।
नोट: आंकड़ों से साफ़ है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर पाकिस्तान के हाथ-पांव फूल जाते हैं। 8 मैचों में से भारत ने 7 बार (टाई मैच को मिलाकर) जीत का स्वाद चखा है।
IND vs PAK: 2007 से शुरू हुई थी टीम इंडिया की बादशाहत
भारत और पाकिस्तान की पहली भिड़ंत 2007 के पहले टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी। डरबन में खेला गया वह ग्रुप मैच टाई रहा था, लेकिन बॉल-आउट में भारत ने बाजी मारी। उसी साल फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से धूल चटाकर पहला वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था।
IND vs PAK: 2021 की वो इकलौती हार
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान को एकमात्र जीत साल 2021 में मिली थी, जब दुबई में उन्होंने भारत को 10 विकेट से हराया था। हालांकि, उस एक जीत के बाद पाकिस्तान फिर से हार के पुराने ढर्रे पर लौट आया और टीम इंडिया ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी।
IND vs PAK Match: क्या भारत फिर रचेगा इतिहास?
अब सबकी नजरें 15 फरवरी 2026 पर टिकी हैं। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर क्या टीम इंडिया अपनी 8-1 की लीड को और आगे बढ़ाएगी? पाकिस्तान के लिए यह मैच 'करो या मरो' जैसा है, जबकि भारतीय टीम अपनी धाक जमाने के लिए पूरी तरह तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications