IND vs PAK: 'विराट भाई को नज़र ना लगे,' भारत-पाक मैच को लेकर मजेदार मीम्स की बाढ़, खेल दी रंगों की होली
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा तीव्र गति वाला होता है। टीम इंडिया के फैन्स अपनी टीम के लिए हूटिंग करते हैं, तो विपक्षी टीम के फैन्स भी अपले प्लेयर्स के लिए उत्साहित होते हैं। मुकाबले से पहले, बाद में और मैच के दौरान भी मीम्स बाजार गर्म हो जाता है।
पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था। इससे पहले एकदिवसीय वर्ल्ड कप में भी भारत के सामने पाक को हार का सामना करना पड़ा था। दोनों देशों के बीच राजनीतिक टेंशन के बीच यह मुकाबला भी फैन्स में उत्साह प्रदान करने वाला होता है।

इस बड़े मुकाबले से पहले उत्साह दर्शाने के लिए फैन्स ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी ला दी। विराट कोहली के कुछ मीम्स देखने को मिले, रंगीन मेकअक करते हुए कोहली के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए। राखी सावंत ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें बताने का प्रयास किया गया कि भारतीय फैन्स किस तरफ उत्साहित हैं।
एक फैन ऐसा भी था, जिसने कोहली को नजर ना लगे, इसके लिए चेहरे पर टीका और काजल तक लगाकर फोटो पोस्ट कर डाला। कुछ फैन्स ने शनि देओल की बॉर्डर फिल्म का डायलोग पोस्ट कर दिया। इसका वीडियो निकालकर सोशल मीडिया पर लगाया, जिसमें साथियों को जंग के लिए प्रेरित करते हुए दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications