एशिया कप न्यूट्रल जगह कराने पर शाहिद अफरीदी ने दी प्रतिक्रिया, जय शाह पर उठाया ये सवाल

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने बीसीसीआई के सचिव जय शाह के उस बयान की टाइमिंग पर सवाल उठाया है जिसमें उन्होंने कहा था कि एशिया कप 2023 न्यूट्रल जगह पर खेला जाएगा। अफरीदी ने भारत में मौजूदा क्रिकेट प्रशासन के अनुभव पर भी सवाल उठाया है। बीसीसीआई की 91वीं एनुअल जनरल मीटिंग में शाह ने कहा था कि अगले साल का एशिया कप एक न्यूट्रल जगह पर खेला जाएगा।

जय शाह का बयान

जय शाह का बयान

जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के चीफ भी हैं। अगले साल का एशिया कप पाकिस्तान में खेला जाना था। शाह ने इस पर एएनआई से बात करते हुए कहा, हमारे पास एशिया कप 2023 है जो न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाना है। यह सरकार तय करती है कि हमारी टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं तो इस बारे में हम क्या कमेंट करें, लेकिन अगर एशिया कप 2023 की बात है तो यह तय हुआ है कि प्रतियोगिता एक न्यूट्रल जगह पर रखी जाएगी।

अफरीदी ने उठाया सवाल

अफरीदी ने उठाया सवाल

शाह के इस कमेंट के कुछ घंटे बाद शाहिद अफरीदी ने ट्विटर पर बीसीसीआई सचिव और एसीसी पर सवाल उठाते हुए कहा- जब दो टीमों के बीच में पिछले 12 महीनों से अच्छा माहौल सेट हो चुका है और उसने इन दोनों देशों में फील गुड फैक्टर को भी स्थापित किया है तो क्यों बीसीसीआई के सचिव ने T20 वर्ल्ड कप मैच से पहले इस तरह का बयान दिया है? यह दिखाता है कि भारत में क्रिकेट प्रशासन में अनुभव की कमी है।

वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की धमकी

वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की धमकी

इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले ही साल होने वाले वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की धमकी भी दी है जो भारत में होना है। यह 50 ओवर का टूर्नामेंट है। पीसीबी की ओर से कहना है कि अगर भारत एशिया कप को न्यूट्रल जगह ले जाता है तो वे भी वर्ल्ड कप के लिए ऐसा ही रुख अपनाएंगे। इस बात की जानकारी पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा के करीबी सूत्रों ने दी है।

एक सीनियर पीसीबी सूत्रों ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि पीसीबी अब मुश्किल फैसले लेने के लिए तैयार हो रहा है और इस बात का भी एहसास है कि अगर पाकिस्तान आईसीसी और एसीसी इवेंट में भारत में नहीं खेलता है तो काफी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ेगा।

भारत ने 2008 के बाद से पाकिस्तान की यात्रा भी नहीं की है

भारत ने 2008 के बाद से पाकिस्तान की यात्रा भी नहीं की है

भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ केवल ग्लोबल या फिर एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में ही खेलती है। भारत ने 2008 के बाद से पाकिस्तान की यात्रा भी नहीं की है और पाकिस्तान ने भारत का अंतिम टूर 2012 में किया था। अब T20 वर्ल्ड कप 2022 में 23 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में एक मुकाबला होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+