क्या इस बार बोलेगा हल्ला 'हिटमैन' का बल्ला, जानिए कैसा रहा है पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 रिकॉर्ड

एशिया कप शुरू होने में अब सिर्फ 13 दिन ही रह गए हैं। एशिया कप से पहले भारत जिम्बाब्वे दौरे पर तीन वनडे मैच खेलेगी। वहीं एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड के दौरे पर है।

नई दिल्ली, 14 अगस्त। एशिया कप शुरू होने में अब सिर्फ 13 दिन ही रह गए हैं। एशिया कप से पहले भारत जिम्बाब्वे दौरे पर तीन वनडे मैच खेलेगी। वहीं एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड के दौरे पर है। दोनों ही टीमों को इसके बाद एशिया कप में 28 अगस्त को एक-दूसरे खिलाफ टी-20 मुकाबला खेलना है। इस मैच को लेकर अभी से चर्चाओं का माहौल गर्म है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस मैच को लेकर बात कर रहे हैं।

एशिया कप में टीम की कमान रोहित के पास

एशिया कप में टीम की कमान रोहित के पास

विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को टीम का नियमित कप्तान बनाया गया था। टी-20 में बतौर कप्तान रोहित शर्मा के आंकड़े कमाल के हैं। लिहाजा टीम को एशिया कप और वर्ल्ड कप में अपने इस कप्तान से कप की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा के पास भी इस साल अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बनाने का बेहतरीन मौका होगा। लेकिन उससे पहले एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम की परीक्षा होगी।

पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप रहे हैं रोहित

पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप रहे हैं रोहित

कप्तान रोहित शर्मा अपनी दमदार बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड बना चुके हैं। एशिया कप में सबसे ज्यादा 21 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम ही दर्ज है। लेकिन दुनिया का यह खतरनाक बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मुकाबलों में अब तक फ्लॉप ही रहा है। रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में बुरी तरह नाकाम रहे हैं।

8 मैचों में बल्ले से निकले सिर्फ 70 रन

8 मैचों में बल्ले से निकले सिर्फ 70 रन

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने अब तक कुल 8 टी-20 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। इन सभी मैचों को मिलाकर रोहित के नाम सिर्फ 70 रन ही है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127.27 का रहा है और वो दो बार शून्य पर भी आउट हुए हैं। रोहित आखिरी बार साल 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ खेली 7 पारियों में रोहित ने 30*,2,4*,24, 0, 10, 0 रन बनाए हैं।

टी-20 में चार शतक दर्ज कर चुके हैं रोहित

टी-20 में चार शतक दर्ज कर चुके हैं रोहित

रोहित शर्मा के पास ऐसी काबिलियत है कि वो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। रोहित का कद हर साल के साथ क्रिकेट के मैदान पर बढ़ता ही रहा है। रोहित के नाम टी20 क्रिकेट में चार शतक हैं. जबकि वनडे क्रिकेट में वह भारत के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम तीन दोहरे शतक हैं। रोहित की कोशिश अब पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में कमाल करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+