वर्ल्ड कप में नहीं होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, ICC ने घोषित किया शेड्यूल, कब होगा टूर्नामेंट शुरू

IND vs PAK: आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 एक बार फिर युवा प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन देखने का मौका देगा। यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 के बीच खेला जाएगा। पिछला संस्करण साल 2024 में आयोजित हुआ था।

इस बार भी टूर्नामेंट का प्रारूप वही रहेगा-16 टीमों को चार-चार के समूह में बाँटा जाएगा और कुल 23 दिनों में 41 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के पहले ही दिन रोमांच चरम पर रहेगा, जहां भारत का सामना USA से, जिम्बाब्वे की टक्कर स्कॉटलैंड से और तंजानिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी।

ind vs pak

हर इवेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अहम माना जाता है लेकिन इस बार भारत और पाक का मुकाबला नहीं होगा। लीग चरण में दोनों टीमों का कोई मैच नहीं रखा गया है। ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैचों के आयोजन पर भारत में लगातार विरोध देखने को मिला है।

ग्रुप चरण के बाद हर ग्रुप से टॉप तीन टीमों को लेते हुए दो ग्रुप बनाकर सुपर सिक्स का आयोजन होगा। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल तक का सफर तय होगा। इन तीनों मैचों के लिए रिज़र्व डे भी निर्धारित किए गए हैं, ताकि मौसम या किसी बाधा की स्थिति में खेल प्रभावित न हो।

टूर्नामेंट के मुकाबले कई प्रमुख स्थानों पर खेले जाएंगे। हरारे में स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब और टकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो का मशहूर क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, वहीं विंडहोक (नामीबिया) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड और एचपी ओवल इस आयोजन की मेजबानी करेंगे।

अंडर 19 वर्ल्ड कप का शेड्यूल (Under 19 World Cup Schedule)

क्रम दिन मैच स्थान
1
15 जनवरी अमेरिका vs भारत बुलावायो
2
15 जनवरी ज़िम्बाब्वे vs स्कॉटलैंड हरारे
3
15 जनवरी तंजानिया vs वेस्ट इंडीज विंडहोक
4
16 जनवरी पाकिस्तान vs इंग्लैंड हरारे
5
16 जनवरी ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड विंडहोक
6
16 जनवरी
अफ़गानिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका
विंडहोक
7
17 जनवरी भारत vs बांग्लादेश बुलावायो
8
17 जनवरी जापान vs श्रीलंका विंडहोक
9
18 जनवरी न्यूज़ीलैंड vs अमेरिका बुलावायो
10
18 जनवरी इंग्लैंड vs ज़िम्बाब्वे हरारे
11
18 जनवरी वेस्ट इंडीज vs अफ़गानिस्तान विंडहोक
12
19 जनवरी पाकिस्तान vs स्कॉटलैंड हरारे
13
19 जनवरी श्रीलंका vs आयरलैंड विंडहोक
14
19 जनवरी दक्षिण अफ्रीका vs तंजानिया विंडहोक
15
20 जनवरी बांग्लादेश vs न्यूज़ीलैंड बुलावायो
16
20 जनवरी ऑस्ट्रेलिया vs जापान विंडहोक
17
21 जनवरी इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड हरारे
18
21 जनवरी अफ़गानिस्तान vs तंजानिया विंडहोक
19
22 जनवरी ज़िम्बाब्वे vs पाकिस्तान हरारे
20
22 जनवरी आयरलैंड vs जापान विंडहोक
21
22 जनवरी
वेस्ट इंडीज vs दक्षिण अफ्रीका
विंडहोक
22
23 जनवरी बांग्लादेश vs अमेरिका हरारे
23
23 जनवरी श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया विंडहोक
24
24 जनवरी भारत vs न्यूज़ीलैंड बुलावायो
25
24 जनवरी A4 vs D4 विंडहोक
26
25 जनवरी सुपर सिक्स A1 vs D3 विंडहोक
27
25 जनवरी सुपर सिक्स D2 vs A3 विंडहोक
28
26 जनवरी B4 vs C4 हरारे
29
26 जनवरी सुपर सिक्स C1 vs B2 बुलावायो
30
26 जनवरी सुपर सिक्स D1 vs A2 विंडहोक
31
27 जनवरी सुपर सिक्स C2 vs B3 हरारे
32
27 जनवरी सुपर सिक्स C3 vs B1 बुलावायो
33
28 जनवरी सुपर सिक्स A1 vs D2 हरारे
34
29 जनवरी सुपर सिक्स D3 vs A2 बुलावायो
35
30 जनवरी सुपर सिक्स D1 vs A3 हरारे
36
30 जनवरी सुपर सिक्स B3 vs C1 बुलावायो
37
31 जनवरी सुपर सिक्स B2 vs C3 हरारे
38
1 फ़रवरी सुपर सिक्स B1 vs C2 बुलावायो
39
3 फ़रवरी पहला सेमीफ़ाइनल बुलावायो
40
4 फ़रवरी दूसरा सेमीफ़ाइनल हरारे
41
6 फ़रवरी फ़ाइनल हरारे
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+