दिल दहलाने वाली हार के बाद अब कैसा है पाकिस्तान टीम में माहौल, इफ्तिखार ने बयां किया हाल

पाकिस्तान के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद का कहना है कि टीम इंडिया के खिलाफ मिली हार झेलनी मुश्किल रही है लेकिन वे आगे टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। पाक टीम मेलबर्न में 159 रनों का बचाव करने में विफल रही। अब पाक पर्थ पहुंच चुका है और जिम्बॉब्वे के खिलाफ होने वाले अपने दूसरे मुकाबले की तैयारी कर रहा है।

Pakistan Cricket Team

पाकिस्तान ने एक लाख के करीब दर्शकों की मौजूदगी में एक कड़ा मुकाबला खेला और रिजवान व बाबर आजम जैसे सितारों के ढेर हो जाने के बावजूद इफ्तिकार, शान मसूद जैसे बल्लेबाजों के अर्धशतक के चलते खुद को फिर खड़ा किया।

हारिस रउफ, नसीम शाह ने मैच के दौरान जबरदस्त बॉलिंग की और 31 रनों पर चार विकेट खोकर भारत संघर्ष कर रहा था लेकिन विराट कोहली को उस दिन कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने 53 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेल दी। हार्दिक पांड्या ने 40 रन बनाकर उनका साथ दिया।

इफ्तिकार का जिम्बॉब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले कहना है कि हमारी टीम ने बढ़िया खेल दिखाया। भारत-पाकिस्तान के मैच में एक और मुश्किल मुकाबला हुआ। हमारी टीम ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है और कैम्प में हमारा मनोबल ऊंचा है। मुझे उम्मीद है हम बढ़िया क्रिकेट खेलते रहेंगे और मजूबत वापसी करेंगे।

"जाहिर है इतना बड़ा मैच हारने के बाद निराशा ही हाथ लगी है। यह दिल दहला देने वाली हार थी। 20 करोड़ से अधिक लोग हमें सपोर्ट कर रहे थे लेकिन जीत न पाना निराशाजनक था। इसे पचाना आसान नहीं है। मैं यह नहीं कह सकता कि 'कुछ नहीं हुआ'।

इफ्तिखार ने कहा कि कप्तान बाबर आजम कोचों के शब्दों ने हार को पीछे छोड़ने और बचे हुए मैच की तैयारी पर फोकस करने में मदद की।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया था कि जो मौका हाथ से निकल गया उसके लिए किसी पर उंगली न उठाने की जरूरत है।

इफ्तिखार ने कहा, "लेकिन जिस तरह से कप्तान और टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों का समर्थन किया है। बाबर और कोचों ने खिलाड़ियों को याद दिलाया कि यह हमारा आखिरी मैच नहीं था बल्कि विश्व कप में हमारा पहला मैच था। उन्होंने कहा 'यह खत्म हो गया है। इसलिए हमारा मनोबल अब उतना खराब नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+