'टीम इंडिया में इस समय दो हीरो हैं', दोनों को जल्द आउट करके मैच जीतना चाहते हैं हारिस रऊफ
दुबई, 4 सितंबर: T20 वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप भारत और पाकिस्तान क्रिकेट प्रेमियों के लिए ब्लॉकबस्टर मुकाबलों की सौगात लेकर आया है। यह वह एशिया कप वह है जो कुछ समय पहले ठंडे बस्ते में पड़ा था लेकिन अब जब यह हुआ तो यहां भारत और पाकिस्तान के बीच कम से कम दो और ज्यादा से ज्यादा तीन मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। आज ऐसा ही दूसरा मैच है जो दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

टीम इंडिया में इस समय 'दो हीरो' हैं
इससे पहले हुए मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी जहां पर हार्दिक पांड्या हीरो बनकर उभरे थे। हार्दिक ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लेकर तेज 30 प्लस रन भी बनाए थे। इन दोनों के बीच दूसरे मुकाबले से पहले पाकिस्तान के एक्सप्रेस तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने बात की और उन्होंने बताया कि उनकी टीम हार्दिक पांड्या के साथ सूर्यकुमार यादव का विकेट जल्दी चटकाने की ओर देख रही है।

दोनों को जल्दी आउट करना होगा
तेज गेंदबाज ने कहा कि बाबर आजम एंड कंपनी इस बात को समझती है कि भारत के पास हार्दिक पांड्या व सूर्यकुमार यादव के रूप में 2 फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज हैं और अगर उनकी टीम को मैच में पकड़ बनानी है और वह भारत को संघर्ष कराना चाहता है तो इन दोनों को जल्दी आउट करना होगा। अपनी तेज गेंदबाजी से काफी फैंस बना चुके हारिस रऊफ ने कहा कि, उनके पास दो मुख्य खिलाड़ी है- सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या। हमारा ध्यान उनके विकेट जल्द हासिल करने पर होगा ताकि उनकी टीम संघर्ष करें। वे रन बनाने से पहले थोड़ा समय लेते हैं और हम चाहेंगे कि उनको वह समय ना दें। उनका विकेट उस समय जल्द लेना हमारे लिए बेस्ट होगा।

पहले मैच में हार्दिक पांड्या हीरो थे
बता दे भारत की टीम ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं। पाकिस्तान को हराने के बाद वे हांगकांग के खिलाफ विजेता बनकर उभरे। पहले मैच में हार्दिक पांड्या हीरो थे तो दूसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव थे। यादव ने दूसरे मुकाबले में भारत की नैया पार लगाते हुए 26 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए थे और पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ 98 रनों की साझेदारी की थी।

दूसरे मैच में सूर्यकुमार यादव
इन दोनों खिलाड़ियों पर बड़े मुकाबले में फिर नजरें रहेंगी।
हालांकि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले रवींद्र जडेजा के रूप में बड़ा झटका लगा है जो वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। वे अपने घुटने की सर्जरी कराएंगे। उनको अक्षर पटेल ने रिप्लेस किया है लेकिन हो सकता है कि उनकी जगह दीपक हुड्डा को पाकिस्तान के खिलाफ उतारा जाए।












Click it and Unblock the Notifications