IND vs PAK: पलक झपकते ही उड़ गया नंबर वन बाबर का डंडा, पांड्या ने हिलने तक नहीं दिया
Babar Azam: एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली। टीम इंडिया के लिए कोहली और केएल राहुल के बल्ले से शतकीय पारियां देखने को मिली। पाक गेंदबाजों को इन दोनों ने आउट करने का कोई मौका नहीं दिया।
बाबर आज़म से पाकिस्तानी टीम को उम्मीदें थी लेकिन वह उन पर खरा नहीं उतर पाए। भारत के खिलाफ बाबर आज़म का रिकॉर्ड खराब है। यह सिलसिला जारी रहा है। बाबर आज़म को हार्दिक पांड्या ने आउट करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी।

बारिश आने से पहले बाबर आज़म को पांड्या ने एक खूबसूरत गेंद पर चलता किया। वर्ल्ड नम्बर एक बल्लेबाज बाबर आज़म को कुछ पता नहीं चला। पांड्या ने एक इनस्विंग गेंद डाली जो बाबर आजम के बल्ले और पैड के बीच में बने बड़े गैप को भेदकर स्टंप्स ले उड़ी।
बाबर आज़म को भरोसा ही नहीं हुआ कि यह कैसे हुआ। पांड्या की गेंद पड़ने के बाद तेज निकली थी और इसमें स्विंग भी थी। बाबर आज़म का फुटवर्क काफी कमजोर रहा। इस वजह से वह क्लीन बोल्ड होकर चलते बने। इसके बाद बारिश से खेल रोक दिया गया।
भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में कोहली और केएल राहुल ने शतक जड़े। कोहली ने 122 रनों की नाबाद पारी खेली। केएल राहुल ने नाबाद 111 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच 200 से ज्यादा रनों की भागीदारी हुई और पाकिस्तान को 357 रनों का लक्ष्य दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications