IND vs PAK: क्रिकेट जगत में घमासान, अभिषेक शर्मा के अपमान पर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा, आमिर की लगाई क्लास

IND vs PAK Harbhajan Singh: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले से ठीक पहले मैदान के बाहर का पारा चढ़ गया है। विवाद की जड़ बना है पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का वह बयान, जिसमें उन्होंने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को 'स्लॉगर' (बिना तकनीक के केवल बड़े शॉट खेलने वाला) करार दिया। इस टिप्पणी पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने तीखा पलटवार करते हुए आमिर की समझ पर सवाल उठाए हैं।

मोहम्मद आमिर ने किया अभिषेक का अपमान (IND vs PAK Harbhajan Singh)

एक टॉक शो के दौरान मोहम्मद आमिर ने दावा किया कि अभिषेक शर्मा के पास ठोस तकनीक की कमी है और सही रणनीति के साथ उन्हें आसानी से आउट किया जा सकता है। आमिर का तर्क था कि अभिषेक को अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सही मायनों में परखा नहीं गया है। आमिर अपनी इस राय पर अडिग रहे, जिससे भारतीय क्रिकेट फैंस और पूर्व खिलाड़ियों में नाराजगी देखी गई।

IND vs PAK 1

हरभजन सिंह का जोरदार पलटवार

स्पोर्ट्स तक पर चर्चा के दौरान हरभजन सिंह ने आमिर के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। भज्जी ने कहा कि मेरा मतलब है कि कोई इस पर क्या कहे? वह (आमिर) बस सोकर उठते हैं और कुछ भी बोल देते हैं। अगर आप उसे स्लॉगर कहते हैं, तो ठीक है, उसे छक्के मारने दीजिए, लेकिन सच यह है कि अभिषेक एक मुकम्मल बल्लेबाज है जिसके पास क्रिकेट की किताब का हर शॉट मौजूद है।

हरभजन ने अभिषेक को लेकर कही बड़ी बात

हरभजन ने अभिषेक की तकनीकी क्षमता का बचाव करते हुए आगे कहा कि अभिषेक जानते हैं कि गेंद कहां आ रही है। वह कवर के ऊपर से शॉट खेलते हैं, पॉइंट से रन निकालते हैं। उनके पास लॉन्ग-ऑन, लॉन्ग-ऑफ और मिडविकेट पर शॉट खेलने की पूरी रेंज है। हरभजन सिंह ने विवाद को लंबा खींचने के बजाय पाकिस्तान टीम को चेतावनी देते हुए अपनी बात समाप्त की।

उन्होंने कहा कि अगर कल अभिषेक क्रीज पर टिक गए, तो वह सबको याद दिला देंगे कि वह कौन हैं। पिछले 4-5 महीनों से वह वैसे ही आपके (पाकिस्तान के) सपनों में आ रहे हैं, अगर आज उनका बल्ला चला, तो वह अगले 6 महीनों तक आपके सपनों में बने रहेंगे। अभिषेक शर्मा वर्तमान में टी20 रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक टी20 क्रिकेट में आक्रामकता को तकनीक की कमी मानना गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+