गिल-अभिषेक से मैदान पर भिड़े हारिस रऊफ, दोनों युवाओं ने निकाली पाकिस्तानी की गर्मी, अंपायर ने शांत कराया मामला

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा तीव्र गति वाला होता है। एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पाक की जमकर धुनाई कर डाली। पिछले मैच में हाथ नहीं मिलाने से चिढ़े हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर उल्टी-सीधी हरकतें कर रहे हैं। हारिस रऊफ ने गुस्सा दिखाते हुए छेड़खानी की।

अभिषेक शर्मा और गिल बैटिंग कर रहे थे, तो दोनों के साथ रऊफ ने अग्रेशन दिखाया। अभिषेक शर्मा ने उनको जवाब देने में कोई नरमी नहीं बरती। जिस तरह रऊफ ने बात की, उसी तरह अभिषेक शर्मा ने वापस उनको कुछ कहा। यह तब शुरू हुआ, जब अभिषेक शर्मा ने रऊफ को चौका जमा दिया था।

ind vs pak

इसके बाद उन्होंने कुछ कहा था। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर वह गिल के साथ भिड़ने चले गए। गिल ने अंतिम गेंद पर चौका जड़ने के बाद रऊफ से पूछा कि क्या बात है, मुझे बोल। उसमें अभिषेक शर्मा भी उनके साथ हो गए और दोनों ने मिलकर हेकड़ी निकाल दी। इस बीच अंपायर ने आकर मामला शांत करा दिया।

सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हुई कि दोनों युवा भारतीय प्लेयर्स ने मिलकर पाकिस्तानी खिलाड़ी की अकड़ निकाल डाली। इसके बाद अगले ओवर में इन दोनों ने मिलकर साइम अयूब को निशाना बनाया और 3 धांसू चौके जड़कर पावरप्ले में तहलका मचा दिया। अभिषेक शर्मा ने महज 24 गेंदों में फिफ्टी जमा डाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+