IND vs PAK: क्या पूरी तरह फिट नहीं हैं जसप्रीत बुमराह? 4 ओवर में खर्चे 45 रन, बनाया सबसे खराब रिकॉर्ड
IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक जंग जारी है। लेकिन इस मैच में भारतीय स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए सिरदर्द साबित हुआ। बुमराह ने पावरप्ले में तीन ओवर गेंदबाजी की और कुल 34 रन लुटा दिए। खास बात यह रही कि इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।
बुमराह के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड (IND vs PAK Asia Cup 2025)
बुमराह ने अपने चार ओवर के स्पेल में 45 रन खर्च कर दिए। यह आंकड़ा बुमराह के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाला स्पेल बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 में दर्ज था, जब उन्होंने मेलबर्न में 31 रन दिए थे। लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच में उनका यह पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला।

बुमराह की हुई जमकर पिटाई
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुमराह को लगातार तीन ओवर पावरप्ले में दिए। पहले ओवर में उन्होंने 11 रन दिए, दूसरे में 10 और तीसरे ओवर में पाकिस्तान ने उन पर 13 रन ठोक डाले। इस तरह बुमराह का शुरुआती spell बेहद महंगा साबित हुआ। बाद में उन्होंने एक और ओवर डाला और कुल चार ओवर में 45 रन देकर बिना विकेट लौटे। यह उनके करियर का तीसरा सबसे महंगा स्पेल है।
पाकिस्तान ने बनाया रिकॉर्ड
बुमराह की इस लयहीन गेंदबाजी ने भारत की योजनाओं को कमजोर कर दिया। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए उन पर दबाव बना दिया। खासकर पावरप्ले में पाकिस्तान ने जिस तरह रन बनाए, उसने टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया। इस बीच पाकिस्तान ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने पावरप्ले में किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
क्या पूरी तरह फिट हैं बुमराह?
बुमराह अब तक भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज माने जाते रहे हैं। उन्होंने 73 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 92 विकेट लिए हैं और कई बार भारत को मुश्किल स्थितियों से बाहर निकाला है। लेकिन इस एशिया कप में उनकी फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर लगातार यह चर्चा कर रहे हैं कि क्या बुमराह पूरी तरह फिट हैं और अपनी पुरानी लय में लौट पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications