IND vs PAK: 24 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक, गिल ने भी जीता दिल, पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर कुटाई

IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान द्वारा दिए गए 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने जोरदार शुरुआत की है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस हाईवोल्टेज मुकाबले में भारतीय ओपनर पूरी लय में नजर आ रहे हैं। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश कर रहे हैं।

पहले ही गेंद पर जड़ा छक्का (IND vs PAK Asia Cup 2025)

भारत की पारी की शुरुआत शाहीन अफरीदी की गेंद पर हुई। अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद को दर्शकों के बीच भेज दिया। छक्के के साथ ओपनिंग कर उन्होंने साफ कर दिया कि भारत का इरादा आक्रामक बल्लेबाजी करने का है। उनके साथ शुभमन गिल भी क्रीज पर डटे हुए हैं और दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान पर दबाव बना दिया है। पहले तीन ओवरों में भारत ने 31 रन बना लिए थे।

IND vs PAK 1

शुभमन गिल ने भी दिखाया दम

शुभमन गिल ने भी शाहीन अफरीदी के ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर शानदार अंदाज में लय पकड़ ली। जैसे-जैसे ओवर बढ़ते गए, भारतीय बल्लेबाजों ने रनगति और तेज कर दी। पांच ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 55 रन बना लिए थे। यह शुरुआत किसी भी बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आदर्श मानी जाती है। पाकिस्तान के गेंदबाज, जिनसे शुरुआती झटकों की उम्मीद थी, भारतीय बल्लेबाजों के सामने अब तक नाकाम साबित हुए।

अभिषेक ने जड़ा अर्धशतक

पावरप्ले खत्म होते-होते भारत का स्कोर 69 रन पर पहुंच गया। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने महज 24 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। उनका यह अंदाज पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी साबित हो रहा है। अभिषेक हर गेंद पर आक्रामक रुख दिखा रहे हैं और चौके-छक्कों से स्कोरबोर्ड आगे बढ़ा रहे हैं। दूसरी ओर शुभमन गिल भी लय में नजर आ रहे हैं।

जीत के करीब भारत

उन्होंने धैर्य और आक्रामकता का शानदार संतुलन बनाते हुए रन बनाए और अब अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। दोनों बल्लेबाजों की जोड़ी ने अब तक पाकिस्तान के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। इस आतिशी शुरुआत ने भारत को जीत की ओर मजबूती से बढ़ा दिया है। अगर ओपनर इसी अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे तो टीम इंडिया लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकती है। पाकिस्तान को अब विकेट निकालने की सख्त जरूरत है, वरना मैच उनके हाथ से निकल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+