'इंडिया हमारा बाप नहीं है', एशिया कप हार के बाद पाकिस्तानी फैन ने मांगी माफी, वीडियो हो रहा वायरल

IND vs PAK Asia Cup 2025: दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत के हाथों पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन सरफराज और उनके यूट्यूबर दोस्त सलमान सैफ ने अपने गुस्से भरे बयान के लिए माफी मांगी है। हार के बाद सरफराज ने सोशल मीडिया पर गुस्से में कुछ बातें कही थीं, जिसके लिए अब उन्होंने खेद व्यक्त किया है।

भारत ने तीनों मैच में दर्ज की जीत (IND vs PAK Asia Cup 2025)

इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को तीसरी बार भारत से शिकस्त झेलनी पड़ी। भारत ने तिलक वर्मा के नाबाद 69 रनों की शानदार पारी की बदौलत यह मुकाबला जीतकर अपना नौवां एशिया कप खिताब हासिल किया। जबकि पाकिस्तान एक मामूली लक्ष्य, 146 रनों का बचाव कर रहा था। लेकिन 20 के स्कोर पर तीन विकेट गिराने के बावजूद पाकिस्तान इस मुकाबले को जीतने में सफल नहीं हो सकी।

IND vs PAK 1

फैन ने मांगी माफी

हार के बाद किए गए अपने गुस्से वाले पोस्ट के बाद एक नए वीडियो में फैन सरफराज ने अपनी बात को वापस लिया और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैंने गलत कहा था। ये मैंने गलत कहा था। इंडिया हमारे बाप नहीं है। मैं अपने पाकिस्तान अवाम से हजरत चाहता हूं (माफी चाहता हूं)। उन्होंने आगे कहा कि हम अपने मुल्क से प्यार करते हैं। क्रिकेट हमारे लिए अजीज है और सबसे आगे है।

हार के बाद सलमान आगा ने कही ये बात

फाइनल में पाकिस्तान की बल्लेबाजी 113/1 से गिरकर 146 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। इसे लेकर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि यदि बल्लेबाज थोड़ा समझदारी से खेलते तो कहानी कुछ और हो सकती थी। आगा ने कहा कि यह सच में निगलने के लिए एक मुश्किल गोली है। हमने बल्लेबाजी में अच्छी फिनिशिंग नहीं की। हालांकि गेंदबाजी में हम शानदार थे, हमने अपना सब कुछ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+