IND vs PAK: 'भारत नंबर-1 टीम है पर हरकतें थर्ड क्लास', एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर फूटा दिग्गज का गुस्सा
IND vs PAK Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 का फाइनल जीतने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान से बाहर एक नया और बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद एशिया कप ट्रॉफी स्वीकार न करने को लेकर है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए और भारतीय टीम को एक घंटे से ज़्यादा इंतज़ार करना पड़ा।
'नंबर 1 टीम, लेकिन हरकतें थर्ड-रेट' (IND vs PAK Asia Cup 2025)
मोहसिन नकवी के समर्थन में आते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारतीय टीम के इस रवैये पर तीखी आलोचना की है। पाकिस्तान के ARY न्यूज़ चैनल पर बोलते हुए अली ने कहा कि वे नंबर 1 रैंक वाली टीम हैं, लेकिन उनकी हरकतें थर्ड-रेट हैं। बासित अली ने साफ तौर पर कहा कि नकवी ही ट्रॉफी पेश करेंगे और अगर भारत इसे लेने से मना करता है तो दुनिया की नज़रों में वे खुद बेइज्ज़त होंगे।

भारत ने किया था ट्रॉफी लेने से इनकार
अली ने यह भी कहा कि अगर वे ट्रॉफी लेने से इनकार करते हैं, तो उन्हें ट्रॉफी नहीं दी जानी चाहिए। इस पूरे विवाद की जड़ मोहसिन नकवी के सोशल मीडिया पोस्ट्स हैं, जो उन्होंने एशिया कप के दौरान भारत के खिलाफ किए थे। भारतीय टीम ने इसी कारण नकवी से ट्रॉफी लेने का कड़ा रुख अपनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक नकवी ने अपनी स्थिति का दुरुपयोग किया और ट्रॉफी को अपने साथ ले गए।
ACC अध्यक्ष पद से हट सकते हैं नकवी
इस अपमानजनक कार्य के लिए बीसीसीआई अब नकवी को ACC अध्यक्ष पद से हटाने के लिए दबाव डाल सकता है। बीसीसीआई की मांग है कि नकवी ट्रॉफी भारत को सौंप दें, लेकिन पीसीबी प्रमुख अड़े हुए हैं कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को दुबई स्थित एसीसी कार्यालय से व्यक्तिगत रूप से ट्रॉफी लेनी होगी। बासित अली ने भारत के इस कदम को वैश्विक क्रिकेट के लिए एक खराब मिसाल बताया।












Click it and Unblock the Notifications