'लड़ाइयां तो होती रहती हैं', भारतीय खिलाड़ियों पर भड़के शोएब अख्तर, शर्मनाक हार के बाद जताई नाराजगी
IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ महामुकाबला टीम इंडिया ने अपने नाम किया। यह मैच मैदान पर जितना रोमांचक रहा, उसके बाद उतनी ही चर्चा खिलाड़ियों के रवैये को लेकर भी हो रही है। भारत ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर लगातार जीत दर्ज की, लेकिन मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। यही मुद्दा अब दोनों देशों के बीच नई बहस का कारण बन गया है।
शोएब अख्तर ने हार के बाद कही ये बात (IND vs PAK Asia Cup 2025)
पूर्व पाक तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने इस घटना पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि भारत को मैच के बाद पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर "ग्रेस" दिखाना चाहिए था। उन्होंने पाकिस्तानी चैनल पर चर्चा के दौरान कहा कि देशों के बीच झगड़े चलते रहते हैं, हालात तनावपूर्ण रहते हैं। लेकिन इसका असर क्रिकेट पर नहीं होना चाहिए। यह सिर्फ एक खेल है, इसे राजनीतिक रंग न दें। भारत को पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाना चाहिए था।

फैंस ने किया ट्रोल
दूसरी तरफ शोएब अख्तर के बयान से भारतीय फैंस खासा नाराज़ नज़र आए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि यह सिर्फ खेल नहीं, बल्कि देश की भावनाओं का मामला है। दरअसल, हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारतीय जवान शहीद हुए थे। इसी वजह से भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने से परहेज किया।
जीत के बाद कप्तान सूर्य़कुमार ने जीता दिल
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस फैसले पर साफ कहा कि यह एक सोची-समझी रणनीति थी। हम अपने जवानों और पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। इस जीत को हम अपने वीर सैनिकों को समर्पित करते हैं। यह हमारे लिए गर्व का मौका है और हम चाहते हैं कि मैदान पर हमारा प्रदर्शन उन्हें प्रेरित करे।
सूर्या ने आगे कहा कि टीम का पूरा फोकस देश की भावनाओं को सम्मान देने पर था और यही वजह रही कि खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने से इनकार किया। मैच के दौरान भी सूर्या ने टॉस के वक्त पाक कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था।












Click it and Unblock the Notifications