IND vs PAK: 'खेल भावना दिल से आती है, मजबूरी से नहीं', BCCI ने पाकिस्तान को सरेआम फटकारा, बताया सही नियम

IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान से हाथ मिलाने की परंपरा को छोड़ दिया। यह फैसला टीम इंडिया ने हल्के में नहीं लिया था, बल्कि टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई की गहन चर्चा के बाद लिया गया था।

मैच को लेकर हो रहा था विरोध (IND vs PAK Asia Cup 2025)

दरअसल, अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में माहौल बेहद संवेदनशील रहा। सोशल मीडिया और विपक्षी दलों की ओर से पहले ही इस मैच को लेकर विरोध जताया जा रहा था। ऐसे में टीम इंडिया और बीसीसीआई ने यह स्पष्ट किया कि जब रिश्ते सामान्य नहीं हैं तो खेल भावना दिखाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। सोशल मीडिया पर लगातार इस मुद्दे पर बहस हो रही है।

IND vs PAK 1

भारतीय टीम ने पहले ही ले लिया था फैसला

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हमेशा ही पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने को लेकर अपना रुख साफ रखा है। गंभीर का मानना है कि जब तक आतंक की घटनाएं भारत में होती रहेंगी, तब तक पाकिस्तान से खेलकूद के संबंध नहीं होने चाहिए। इसी सोच के आधार पर खिलाड़ियों और सीनियर स्टाफ ने यह तय किया कि हाथ मिलाने की परंपरा को इस बार छोड़ दिया जाए।

हाथ मिलाना किसी नियम का हिस्सा नहीं

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि हाथ मिलाना किसी नियम का हिस्सा नहीं है। यह केवल एक परंपरा या शिष्टाचार है, जिसे खेलों में अपनाया जाता है। लेकिन जब सामने वाले देश से रिश्ते तनावपूर्ण हों, तो भारतीय खिलाड़ी इस परंपरा को निभाने के लिए बाध्य नहीं हैं। रविवार को दुबई में खेले गए मुकाबले में तनाव इतना था कि टीम शीट तक मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को सीधे सौंपी गई। आमतौर पर कप्तान आपस में यह औपचारिकता निभाते हैं, लेकिन इस बार दोनों टीमों ने इसे टाल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+