IND vs PAK: शून्य पर सिमटी भारत की उम्मीदें, पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा को आज पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन की जगह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया। टीम मैनेजमेंट ने उनसे तेज शुरुआत की उम्मीद की थी, लेकिन वह इस भरोसे पर खरे नहीं उतर सके। मैच के पहले ही ओवर में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जिससे टीम को शुरुआती झटका लगा। मैदान पर मौजूद हजारों दर्शक उस समय खामोश हो गए, जब अभिषेक शर्मा पहले ओवर में आउट हो गए।
बड़े मुकाबले में मिली इस जिम्मेदारी को भुनाने का यह सुनहरा अवसर था, लेकिन अभिषेक का बल्ला खामोश रहा। उनके जल्दी आउट होने से टीम पर दबाव बढ़ गया। अभिषेक शर्मा पिछले मैच में पेट के इन्फेक्शन की वजह से नहीं खेल पाए थे। इस बार वह बल्ले से कमाल दिखाने में नाकाम रहे। दरअसल अभिषेक शर्मा को जाल में फंसाने की रणनीति बनाकर आउट किया गया।

अभिषेक शर्मा की निराशाजनक वापसी, रणनीति में फंसे युवा ओपनर
अभिषेक शर्मा के लिए यह मैच खुद को साबित करने का सबसे बड़ा मंच था। पिछला मुकाबला पेट के इंफेक्शन (Stomach Infection) की वजह से न खेल पाने के बाद, उनकी वापसी पर सभी की नजरें टिकी थीं। उन्हें संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया गया था, ताकि वे पावरप्ले का फायदा उठा सकें। लेकिन मैदान पर कहानी कुछ और ही निकली। पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा पहला ही ओवर लेकर आए थे और अभिषेक शर्मा को मिडऑन पर कैच आउट करा दिया।
पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक, स्पिन से किया वार
आमतौर पर टी20 क्रिकेट में तेज गेंदबाज पारी की शुरुआत करते हैं, लेकिन पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने खुद गेंद थामकर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को जाल में फंसाने के लिए मिड-ऑन का फील्डर ऊपर रखा और चतुराई भरी स्पिन गेंदबाजी की।
आउट होने का तरीका: पहले ही ओवर की शुरुआती गेंदों पर दबाव महसूस कर रहे अभिषेक ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की।
कैच: गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई और सीधे मिड-ऑन पर तैनात फील्डर के हाथों में चली गई।
स्कोर: अभिषेक शर्मा 0 (डक) पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
ये भी पढ़ें: भारतीय राष्ट्र गान से पहले 'वन्दे मातरम' गाया गया या नहीं? भारत-पाक मुकाबले में नए नियम का क्या हुआ?












Click it and Unblock the Notifications