भारतीय राष्ट्र गान से पहले 'वन्दे मातरम' गाया गया या नहीं? भारत-पाक मुकाबले में नए नियम का क्या हुआ?
ICC T20 WC Ind vs Pak Vande Mataram: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आज, रविवार 15 फरवरी 2026 को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के ग्रुप-ए मैच के दौरान क्रिकेट जगत की निगाहें मैदान से ज्यादा कप्तानों के व्यवहार पर टिक गईं। हाल ही में चर्चा थी कि राष्ट्रगान से पहले 'वंदे मातरम' के सभी 6 छंद गाने का नया नियम बना है, हालांकि आज मैच से पहले ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।
असली विवाद तब शुरू हुआ जब टॉस के वक्त भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ मिलाने से परहेज किया। खेल की गरिमा और खेल भावना के बीच, हाथ मिलाना एक बुनियादी परंपरा रही है, लेकिन सूर्यकुमार का यह रुख पिछले साल यूएई में हुए एशिया कप की याद दिला गया।

क्या है वन्दे मातरम को लेकर बना नया नियम?
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 6 फरवरी, 2026 को 'वंदे मातरम' के सम्मान और गायन को लेकर एक ऐतिहासिक दिशा-निर्देश जारी किया है। नए नियमों के अनुसार, अब सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में इस राष्ट्रीय गीत के केवल पहले दो छंद नहीं, बल्कि सभी 6 छंद (Full 6 Stanzas) गाना अनिवार्य होगा। बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित इस गीत के आधिकारिक संस्करण की कुल अवधि 3 मिनट 10 सेकंड निर्धारित की गई है।
नियम यह भी स्पष्ट करता है कि यदि किसी समारोह में राष्ट्रगान (जन गण मन) और राष्ट्रगीत दोनों प्रस्तुत किए जाने हैं, तो वंदे मातरम को पहले गाया जाएगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय गीत के गायन या वादन के दौरान अब सभी नागरिकों को सम्मान में सावधान की मुद्रा (Attention Pose) में खड़ा होना होगा, ठीक वैसा ही जैसा राष्ट्रगान के लिए किया जाता है।
टॉस का फैसला और प्लेइंग इलेवन में बदलाव
कोलंबो के मैदान पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम ने अपनी पिछली प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है और वे उसी टीम के साथ उतरे हैं।
दूसरी ओर, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम में दो बड़े बदलावों की घोषणा की:
- टीम में शामिल: अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव।
- टीम से बाहर: संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Live Score: भारत बनाम पाकिस्तान मैच का स्कोरकार्ड, यहां देखें सभी बल्लेबाजों के रन












Click it and Unblock the Notifications