IND vs PAK: 11 रन में कोहली पीछे और 23 रन में वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा आज हिला देंगे रिकॉर्ड बुक

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में एशिया कप का महामुकाबला रविवार को खेला जाएगा। फाइनल से पहले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा सबसे बड़े आकर्षण बने हुए हैं। उनके बल्ले से इस टूर्नामेंट में निकली रन बरसात ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को खतरे में डाल दिया है।

अभिषेक शर्मा के निशाने पर भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली का कीर्तिमान है। वह कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के अलावा भी कुछ अन्य कीर्तिमान आज के मुकाबले में हासिल कर सकते हैं, जिनके बारे में जानना ज़रूरी है।

Ind vs Pak Abhishek Sharma

IND vs PAK: इन कीर्तिमानों पर अभिषेक शर्मा की नज़र

विराट कोहली का रिकॉर्ड: 2014 टी20 वर्ल्ड कप में 319 रन। अभिषेक को तोड़ने के लिए चाहिए सिर्फ 11 रन। अभिषेक मल्टी-नेशनल टी20 इवेंट में भारत के लिए सर्वाधिक रन वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK, Asia Cup Final: अभिषेक Vs शाहीन के बीच महाजंग तय! पाकिस्तान के खिलाफ ये 5 धुरंधर उगलेंगे आग

फिल साल्ट का रिकॉर्ड: 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 331 रन। अभिषेक को चाहिए 23 रन। एक टी20 टूर्नामेंट में सर्वाधिक रनों का बन सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड।

रोहित शर्मा और मोहम्मद रिज़वान की बराबरी: लगातार 7 बार 30+ का स्कोर। फाइनल में 30 रन बनाते ही रिकॉर्ड सिर्फ अभिषेक के नाम होगा यह धांसू कीर्तिमान।

2025 में आया अभिषेक के बल्ले से तूफान

  • 11 मैचों में 588 रन
  • औसत 53.45, स्ट्राइक रेट 211.51
  • एक शतक और चार अर्धशतक
  • अब तक का करियर
  • 23 मैच, 844 रन
  • औसत 38.36, स्ट्राइक रेट 197.65
  • 2 शतक, 5 अर्धशतक
  • बेस्ट स्कोर: 135 रन

एशिया कप फाइनल में अगर अभिषेक शर्मा का बल्ला चला तो सिर्फ पाकिस्तान के लिए मुश्किलें नहीं बढ़ेंगी, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी उनका नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। जिस तरह की बैटिंग अभिषेक शर्मा इस एशिया कप में कर रहे हैं, उके लिए कोई भी रिकॉर्ड ध्वस्त करना बड़ी बात नहीं लग रही। इस इवेंट में वह लगातार तीन बार फिफ्टी जमाने में सफल रहे हैं। पाकिस्तान के गेंदबाजों का काम आज मुश्किल हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+