'वो पारी शुरू करेगा तो खतरनाक बनेगा', वसीम जाफर ने ढूंढा T20I में भारत के लिए तूफानी ओपनर

टी20 वर्ल्ड कप में एक और नाकामी के बाद के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में जिस खिलाड़ी का नाम उभर रहा है वह है ऋषभ पंत। पंत ने ऐसा कुछ नहीं किया जो इस फॉर्मेट में उनसे बड़ी उम्मीदें लगाई जाएं लेकिन सीनियरों ने उनको ऐसा मौका भी नहीं दिया जो यह बल्लेबाज अपनी क्षमता के मुताबिक खेल दिखा सके। हां, पंत को जब भी मौके मिले वह उसको भुनाने में नाकाम रहे। जबकि टेस्ट और वनडे में यह खिलाड़ी अलग ही रुतबे और हिसाब में रहता है पर ये टी20 क्रिकेट है जहां भारत को लगातार मात मिली है। लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम बैकफुट पर होनी चाहिए।

 सलामी बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत का इस्तेमाल

सलामी बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत का इस्तेमाल

इसी के चलते न्यूजीलैंड दौरे पर कुछ खिलाड़ियों के साथ आगे बढ़ा जा रहा है जिसमें हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। जिस दिनेश कार्तिक ने पंत की जगह खाई वह शायद अब हमेशा के लिए भारतीय क्रिकेट से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में पंत के लिए खुद को तराशने का समय है। उनका टी20 क्रिकेट में बेहतर इस्तेमाल हो सकता है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने सुझाव दिया कि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली आगामी टी20 सीरीज में सलामी बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत का इस्तेमाल करना चाहिए।

शुभमन गिल और इशान किशन दो सलामी बल्लेबाज हैं

शुभमन गिल और इशान किशन दो सलामी बल्लेबाज हैं

न्यूजीलैंड दौरे पर शुभमन गिल और इशान किशन भारत की टीम में चुने गए दो सलामी बल्लेबाज हैं। लेकिन कई लोगों ने पंत को अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करने के लिए ओपनिंग पर उतरने की सलाह दी है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से जाफर ने कहा, "पंत के लिए बल्लेबाजी के लिए सबसे अच्छी जगह टॉप ऑर्डर है। जब फील्डर ऊपर होते हैं और पंत पारी की शुरुआत में चलते हैं, तो वह एक खतरनाक खिलाड़ी बन जातें हैं, जैसे वह टेस्ट और वनडे में बल्लेबाजी करतें हैं। एक बार जब वह 20-30 की शुरुआत कर देतें है तो वह खतरनाक होतें हैं।"

जब पंत बीच पर बल्लेबाजी करने आते हैं तो..

जब पंत बीच पर बल्लेबाजी करने आते हैं तो..

जाफर ने बताया कि जब पंत बीच पर बल्लेबाजी करने आते हैं तो उन्हें दबाव में बड़े शॉट लगाने में मुश्किल होती है।

'जब वह नंबर 5 पर आता है, तो उस पर दबाव होता है और उसके लिए छक्के मारना मुश्किल होता है।"

भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो चुका है लेकिन जाफर ने इसके लिए जो अपनी टीम की घोषणा की थी वह इस प्रकार रही-

शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, कुलदीप यादव/युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+