IND vs NZ: वरुण के 'चक्रवात' में उड़ी कीवी टीम, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदा, ऑस्ट्रेलिया से होगा सेमीफाइनल
IND vs NZ: दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के मैच के साथ ही चैम्पियंस ट्रॉफी का लीग चरण समाप्त हो गया। अब सेमीफाइनल चरण बाकी है। भारतीय टीम ने कीवी टीम को बेहतरीन अंदाज में पराजित करते हुए ग्रुप ए में पहला स्थान हासिल किया। टीम इंडिया का सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया से 4 मार्च को दुबई में होगा।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की खराब शुरुआत रही। भारतीय टीम ने पावरप्ले के दौरान ही अपने 3 बड़े विकेट गंवा दिए। शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमशः 2, 15 और 11 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

बाद में भारतीय टीम के लिए श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने मिलकर बेहतरीन बैटिंग की और चौथे विकेट के लिए 98 रनों की अहम भागीदारी की। इसके बाद अक्षर पटेल 42 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उधर श्रेयस अय्यर ने अपनी फिफ्टी जमा डाली।
अय्यर ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 79 रन बनाए। अंत में हार्दिक पांड्या के बल्ले से कुछ अच्छे शॉट देखने को मिले। वह 45 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। टीम इंडिया का स्कोर 9 विकेट पर 249 रनों तक पहुंचा। मैट हेनरी ने न्यूजीलैंड के लिए 5 विकेट हासिल किये।
जवाब में खेलते हुए न्यूजीलैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, सिर्फ विलियमसन ही ऐसे बल्लेबाज थे, जो क्रीज पर टिके और रन बनाए। विलियमसन के बल्ले से 81 रनों की पारी देखने को मिली। अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे। कीवी टीम 46वें ओवर में 205 रनों के स्कोर पर आउट हो गई।
भारतीय स्पिनरों ने बेहतरीन कार्य किया, वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट अपने नाम किये, उनके अलावा कुलदीप यादव ने भी 2 विकेट अपने नाम किये। जडेजा, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किये। टीम इंडिया ने ग्रुप ए में अपने सभी मुकाबले जीतकर टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मार्च को दुबई में दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर भारत का सेमीफाइनल होगा। 5 मार्च को लाहौर में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल होगा।












Click it and Unblock the Notifications