IND vs NZ: वरुण चक्रवती के नाम हुआ ऐतिहासिक कीर्तिमान, श्रेयस अय्यर के नाम शर्मिंदा करने वाला रिकॉर्ड

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का मैच समाप्त होने के साथ ही इवेंट का लीग चरण भी खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने दुबई में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराते हुए धमाका कर दिया। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगा दी और कोई मैच नहीं हारा।

भारतीय टीम की जीत में कुछ प्लेयर्स का खास योगदान दिया, उनमें वरुण चक्रवर्ती, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल जैसे नामों का हाथ है। अय्यर ने बैटिंग में और वरुण ने गेंदबाजी में कमाल कर दिया। मुकाबले से जुड़े कुछ कीर्तिमानों के बारे में आपको भी जरूर जानना चाहिए।

IND vs NZ

वरुण चक्रवर्ती का ऐतिहासिक कारनामा

वरुण चक्रवर्ती ने इतिहास रचने का काम किया है, उन्होंने पंजा मारते हुए आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में बड़ा कीर्तिमान हासिल किया। भारत से वह तीसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस इवेंट में पंजा मारा है। उनसे पहले रविन्द्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने इस टूर्नामेंट में 5 विकेट लेने का कारनामा किया था। शमी ने चैम्पियंस ट्रॉफी में पहले मैच में पांच विकेट झटके थे, अब वरुण ने भी अपने डेब्यू चैम्पियंस ट्रॉफी मैच में पंजा मार दिया।

मैट हेनरी ने भी रचा इतिहास

उधर कीवी टीम के लिए 5 विकेट लेने वाले मैट हेनरी ने भी एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया। चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ बेस्ट गेंदबाजी का रिकॉर्ड उन्होंने बना डाला। उन्होंने दुबई में 5 विकेट अपने नाम किये। अन्य कोई गेंदबाज इस इवेंट में भारत के खिलाफ 5 विकेट नहीं ले पाया।

श्रेयस अय्यर की फिफ्टी लेकिन खराब रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़कर टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने का काम किया लेकिन एक खराब रिकॉर्ड उनके नाम हो गया। एकदिवसीय इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रेयस अय्यर की यह अब तक की सबसे धीमी फिफ्टी है। उन्होंने 74 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। हालांकि उस समय टीम को धीमी पारी की जरूरत थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+