IND vs NZ: भारत की वो गलतियां, जिससे डूब गई टीम की लुटिया, हार के ये है तीन बड़े कारण

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को हार झेलनी पड़ी है। भारत को सात विकेट से शिकस्त देकर न्यूजीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 306 रन बनाए थे।

India vs New Zealand, 1st ODI Highlights: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को हार झेलनी पड़ी है। भारत को सात विकेट से शिकस्त देकर न्यूजीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 306 रन बनाए थे। जिसके जबाब में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने 47.1 ओवर में तीन विकेट पर 309 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। न्यूजीलैंड की जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम रहे।

306 रन बनाकर भी हार गया भारत

306 रन बनाकर भी हार गया भारत

बहुत कम ऐसा देखा गया है कि 300 से अधिक रन बनाने वाली टीम को हार झेलना पड़ा हो। लेकिन भारत के साथ ऐसा ही हुआ। भारतीय गेंदबाज एक बार फिर लक्ष्य बचाने में नाकाम रहे। गेंदबाजों ने शुरुआत में तीन विकेट निकालने में कामयाबी हासिल की। लेकिन इसके बाद से वह विकेट के लिए तरसते हुए नजर आए और न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को आसानी से अपने पक्ष में मोड़ लिया।

पुरानी गेंद से बेअसर रहे गेंदबाज

पुरानी गेंद से बेअसर रहे गेंदबाज

भारत की हार की सबसे बड़ी वजह बाद में विकेट नहीं लेना रहा। भारतीय गेंदबाजों ने नई गेंद से तो विकेट झटक लिए, लेकिन जब टीम को जरूरत थी तब वह ऐसा नहीं कर सके। पुरानी गेंद से शार्दुल ठाकुर सहित सभी भारतीय गेंदबाज महंगे रहे। भारत के लिए डेब्यू करने वाले उमरान मलिक ने अपनी गेंदबाजी से थोड़ा प्रभावित जरूर किया। लेकिन अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र को कोई विकेट हाथ नहीं लगी।

टीम को खली छठे गेंदबाज की कमी

टीम को खली छठे गेंदबाज की कमी

भारतीय टीम की हार का कारण छठे गेंदबाज का नहीं होना भी माना जा सकता है। कप्तान शिखर धवन सिर्फ पांच गेंदबाजों के साथ इस मुकाबले के लिए मैदान पर उतरे थे। जबकि वनडे मुकाबलों में एक या दो ऑलराउंडर का टीम में होना जरूरी होता है। भारतीय टीम के पास इस मैच के लिए कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं था जो छठे गेंदबाज की भूमिका निभा सके।

टॉम लैथम की तूफानी बल्लेबाज

टॉम लैथम की तूफानी बल्लेबाज

टॉम लैथम ने अपनी पारी की शुरुआत काफी धीमी गति से की, लेकिन हर ओवर के साथ उनका स्ट्राइक रेट बढ़ता चला गया। टॉम लैथम ने वनडे करियर का सातवां शतक जड़ते हुए 104 गेंदों में नाबाद 145 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान लैथम ने 19 चौके और 5 छक्के लगाने का काम किया। लैथम की यह पारी भारतीय टीम से जीत को दूर ले गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+