IND vs NZ: सावधान टीम इंडिया! 3 खूंखार कीवी खिलाड़ी कस चुके कमर, भारत को अकेले हरा सकते हैं फाइनल
IND vs NZ: आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचा जाना है। टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होना है और कीवी टीम ने कमर कस ली है। भारत के लिए खतरा पैदा करने की पूरी तैयारी की गई है। सूर्या की सेना के लिए काम आसान नहीं होगा।
हालांकि भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है, लेकिन न्यूजीलैंड के तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं। अगर भारत को अगर विश्व को की ट्रॉफी उठानी है, तो इन तीन खतरों से पार पाना जरूरी होगा।

फिन एलेन
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मात्र 33 गेंदों में जड़ा गया उनका शतक इस बात का सबूत है कि वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं।
एलेन पहले ही ओवर से प्रहार करना शुरू करते हैं। यदि भारतीय गेंदबाज पावरप्ले में उन्हें जल्दी आउट नहीं कर पाए, तो वह मैच को भारत की पकड़ से बहुत दूर ले जाएंगे। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह पर उन्हें रोकने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
टिम साइफर्ट
कीवी टीम के तूफानी ओपनर टिम साइफर्ट तगड़ी फॉर्म में चल रहे हैं, उनको आउट करने की चुनौती टीम इंडिया के सामने रहेगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में उनका बल्ला भी खूब चला था। वह उस मैच में फिफ्टी जड़ने में सफल रहे थे। फिन एलेन के साथ उनकी जोड़ी काफी जम रही है। नई गेंद पर उनके प्रहारों को रोकना अहम है।
मिचेल सैंटनर
कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर इस टूर्नामेंट के सबसे किफायती गेंदबाज रहे हैं। उनका 6 से थोड़ा ऊपर का इकोनॉमी रेट टी20 जैसे फॉर्मेट में अविश्वसनीय है। वह न केवल रन रोकते हैं, बल्कि बल्लेबाजों को गलती करने पर मजबूर कर देते हैं।
भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाजों, विशेषकर सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के लिए सैंटनर के 4 ओवर सबसे बड़ी परीक्षा होंगे। बड़े शॉट खेलने के चक्कर में अक्सर खिलाड़ी सैंटनर के जाल में फंस जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications