Ind Vs Nz: हमारी भाभी कैसी हो...सारा जैसी हो! गिल को देखकर पुणे में हुई जबरदस्त नारेबाजी
टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट साफतौर पर झलक रही है। शुभमन गिल की बात करें तो वे चोट लगने के चलते बेंगलुरू टेस्ट से बाहर हो गए थे। इसके बाद वे प्लेइंग 11 में लौटे तो फैंस की एक्साइटमेंट चरम सीमा पर पहुंच गई।
जब शुभमन की एंट्री हुई तो फैंस सारा-सारा के नारे लगाने लगे। इस दौरान फैंस ने कहा कि हमारी भाभी कैसी हो... सारा भाभी जैसी हो। इस नारे से पूरा स्टेडियम गूंजने लगा।

बताते चलें कि क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें सोशल मीडिया पर खूब चल रही हैं। इन अफवाहों के बावजूद, दोनों में से किसी ने भी इन अटकलों की पुष्टि नहीं की है। सारा, जो इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं, उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई और लंदन में पूरी की है। उनके बॉलीवुड में डेब्यू की भी चर्चा है, हालांकि अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है।
न्यूजीलैंड की टीम इस मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही है। सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला गया था, जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पुणे में भारतीय टीम में यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।
पुणे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ये मैच दोनों टीमों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि वे सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहते हैं। फैंस बड़ी ही एक्साइटमेंट के साथ इंतजार कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में खेल कैसे आगे बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications